फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेइंग XI की सिरदर्दी: आज धोनी और राहुल की भिड़ंत, सीएसके और पंजाब दोनों में हो सकते हैं बदलाव

Fri, 16 Apr 2021 04:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब बनाम चेन्नई (फाइल फोटो)
आईपीएल 2021 में आज भी दो विकेटकीपर कप्तानों के बीच घमासान होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स आमने-सामने होगी। दोनों ही टीमें सीजन का अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी। सुपर किंग्स को जहां अभी भी पहली जीत की तलाश है वहीं पंजाब लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। हालांकि दोनों ही टीमों को उनके पहले मुकाबले में गेंदबाजी को लेकर मुश्किलें हुई हैं। चेन्नई के गेंदबाजों के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे तो वहीं पंजाब की टीम भी 200 से अधिक के स्कोर का जैसे-तैसे बचाव कर पाई। ऐसे में इन दोनों टीमों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI...
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी - फोटो : ANI
चेन्नई सुपर किंग्स: 
चेन्नई की टीम को लुंगी एनगिडी और जेसन बेहन्डरॉफ की सेवाओं के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि टीम के कोच स्टेफेन फ्लेमिंग पहले ही बता चुके हैं कि यह दोनों खिलाड़ी आइसोलेशन में होने की वजह से दूसरे यानी कल के मुकाबले में नहीं रहेंगे। इन दोनों तेज गेंदबाजों के ना रहने से चेन्नई को तेज गेंदबाजी में कमी महसूस हो रही है, ऐसे में तेज गेंदबाजी में धोनी शायद कुछ बदलाव करें। 
विज्ञापन

3 of 5
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@ChennaiIPL
संभावित एकादश:
ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसी, सुरेश रैना, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, सैम करन

4 of 5
किंग्स पंजाब - फोटो : Twitter@punjabkingsipl
पंजाब किंग्स: 
पंजाब की टीम के बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक ही जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पहले मैच में विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि उनकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही थी। इस मैच में उसके दोनों विदेशी तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ और झाय रिचर्डसन भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। बावजूद इसके टीम में कोई बदलाव की उम्मीद कम ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@PunjabKingsIPL
संभावित एकादश:
लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें