Mosquito Magnet: कुछ लोगों को आपने अक्सर कहते हुए सुना होगा कि उनको मच्छर अधिक काटते हैं। इसके पीछे लोग कई वजह बताते हैं। सबसे ज्यादा लोग कहते हैं कि उनका खून मीठा है जिसकी वजह से उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं। वैज्ञानिकों ने इसके पीछे की खास वजह बताई है। शोधकर्ताओं की एक स्टडी प्रकाशित हुई है जिसमें बताया गया है कि जिन लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं उनके शरीर में एक खास केमिकल पाया जाता है। आइए बताते हैं कि इस स्टडी में क्या-क्या कहा गया है?
शोधकर्ताओं ने 64 वॉलंटियर्स के हाथ के आगे वाले भाग में नाइलॉन के स्टॉकिंग्स पहनाया जिससे उनके शरीर की गंध स्टॉकिंग्स में आए। इसके बाद उन्होंने स्टॉकिंग्स को अलग-अलग ट्यूब में रख दिया। इसके बाद वहां पर मच्छरों को छोड़ दिया गया। इस शोध में पाया गया कि जिन स्टॉकिंग्स पर सबसे कम मच्छर बैठे, उस शख्स को मच्छर नहीं पसंद करते थे। पसंद वाली गंध पर 100 गुना ज्यादा मच्छर गए थे।