फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: पीएम मोदी आज पंजाब-हिमाचल के दौरे पर, UGC नेट परीक्षा परिणाम होगा जारी, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 05 Nov 2022 07:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब और हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी पहले पंजाब के डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके दौरे को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर और सोलन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज परिणाम जारी करेगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर देख सकते हैं। यह जानकारी यूजीसी नेट के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने दी है। साथ ही देशभर की डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी में भी अब स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा की मेरिट से होंगे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के जैसे नियम अब डीम्ड यूनिवर्सिटी में भी लागू होंगे। पार्लियामेंट एक्ट के तहत ही दाखिला, शिक्षक व कर्मियों की भर्ती में आरक्षण नियम लागू होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
PM Modi - फोटो : ANI
पीएम मोदी आज पंजाब और हिमाचल प्रदेश के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके दौरे को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। किसान नेताओं के विरोध को देखते हुए डेरा ब्यास और उससे लगते इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने पर पंजाब सरकार सवालों के घेरे में आ गई थी। लिहाजा इस बार उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा रही है। डेरा ब्यास के बाद वह हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर और सोलन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
CSIR UGC NET 2022 - फोटो : Social Media

एनटीए आज जारी करेगा यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम
यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( National Testing Agency) आज परिणाम जारी करेगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर देख सकते हैं। यह जानकारी यूजीसी नेट के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने दी है।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नियम अब डीम्ड में भी होंगे लागू
देशभर की डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी में भी अब स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा की मेरिट से होंगे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के जैसे नियम अब डीम्ड यूनिवर्सिटी में भी चलेंगे। पार्लियामेंट एक्ट के तहत ही दाखिला, शिक्षक व कर्मियों की भर्ती में आरक्षण नियम लागू होंगे। फीस के मामले में पारदर्शिता बरती जाएगी। इसका प्रयोग व्यावसायिक और लाभ के लिए नहीं किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर व सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए स्कॉलरशिप व कुछ सीटों पर दाखिले का प्रावधान करना होगा।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 13
अमृतसर में शिवसेना नेता की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शिवसेना नेता की हत्या: हिंदू संगठनों का आज पंजाब बंद
शिव नेता सुधीर सूरी की पुलिस की मौजूदगी में दिन-दहाड़े बाजार में हत्या होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। गुस्साए लोगों ने कई जगह तोड़फोड़ की। पुलिस ने राज्य के हिंदू नेताओं और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। हिंदू संगठनों ने शनिवार को पंजाब बंद का आह्वान किया है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

शाओमी ने अवैध रॉयल्टी के नाम पर किया गुमराह
चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी कॉर्प की भारत में सक्रिय इकाई ने अपने बैंकर डॉयच बैंक को रॉयल्टी भुगतान के नाम पर गुमराह किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में इसका खुलासा किया है। ईडी के मुताबिक, शाओमी इंडिया ने रॉयल्टी की आड़ में अमेरिकी चिप फर्म क्वालकॉम और अन्य को अवैध राशि हस्तांतरित की।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

मदरसों में छात्र किस विषय की पढ़ाई कर रहे हैं इसका भी होगा सर्वे
उत्तर प्रदेश में अनुदानित मदरसे के छात्र किस विषय की पढ़ाई कर रहे हैं, इसका भी सर्वे होगा। उन्हें किस विषय की कितनी पुस्तकों का निशुल्क वितरण हुआ है। यह सूचना पाठ्यपुस्तक अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से मांगी है।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

डीजल महंगा होने से ट्रक से माल ढुलाई 91% तक बढ़ी
कोरोना के बाद अर्थव्यवस्था के खुलने व डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से ट्रक माल ढुलाई महंगी हो गई है। कुछ रूट पर इसके किराये में 91 फीसदी तक की बढ़त हुई है। इससे सामानों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 15 टन सामान वाले ट्रक का दिल्ली से किराया इस समय 22,000 रुपये है जो 2016-17 में 11,517 रुपये था। यानी यह 91 फीसदी बढ़ गया है।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

सीओपी-27 मिस्र में कल से, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
भारत ने शुक्रवार को कहा कि विकासशील देशों को हर वर्ष 100 अरब डॉलर जलवायु वित्त देने का वादा विकसित देश पूरा नहीं कर पा रहे हैं। सीओपी में कुछ विकसित देश भी विकासशील देशों में जलवायु कार्रवाई के लिए प्रति वर्ष 100 अरब अमेरिकी डॉलर के मुद्दे को मजबूती से उठाने में भारत का साथ देंगे। भारत ने नए जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पर्याप्त संसाधनों का आह्वान किया। 6 से 18 नवंबर तक मिस्र के शर्म अल-शेख में होने वाले संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) में पार्टियों के सम्मेलन (सीओपी) के 27वें संस्करण में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
iPhone 14 Pro Max - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

एपल ने चीन को दिया झटका
दिग्गज अमेरिकी कंपनी एपल ने चीन को एक और झटका दिया है। उसकी एक और आपूर्तिकर्ता कंपनी पेगाट्रॉन ने भारत में आईफोन-14 बनाने (असेंबल) की शुरुआत कर दी है। यह एपल की दूसरी आपूर्तिकर्ता और कुल तीसरी कंपनी है, जो भारत में आईफोन-14 बना रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार की विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने की नीतियों और कोविड को लेकर चीन की सख्त पॉलिसी का असर दिखने लगा है।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI

राष्ट्रपति पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को एक बार फिर भारत की प्रशंसा की है। उन्होंने भारतीयों को "प्रतिभाशाली" और "प्रेरित" करने वाले लोग बताकर तारीफ की और कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। पुतिन के भाषण के रॉयटर्स अनुवाद में यह बात कही गई है।    पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड - फोटो : ANI

अमेरिकी राजदूत ने कहा- उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण संयुक्त राष्ट्र का 'मजाक' बनाते हैं
संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का 'मजाक' उड़ाते हैं। उन्होंने सभी देशों से उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के खिलाफ एक होने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने उत्तर कोरिया का परोक्ष रूप से साथ देने के लिए चीन और रूस की आलोचना की।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

13 of 13
चीनी रॉकेट - फोटो : social media

अंतरिक्ष से गिरा चीनी रॉकेट, प्रशांत महासागर में बिखरा 23 टन मलबा
चीन का एक रॉकेट अंतरिक्ष में अपनी कक्षा से निकलकर धरती पर आ गिरा है। इस रॉकेट का मलबा प्रशांत महासागर में गिरा है। यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस कमांड ने इस घटना की पुष्टि की है। यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस कमांड के एक ट्वीट के अनुसार, एक चीनी रॉकेट से 23 टन का मलबा वापस प्रशांत महासागर में पृथ्वी पर गिर गया है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें