फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में महिला ने दिया 2 सिर और 4 पंजे वाले बच्चे को जन्म, डॉक्टर हुए हैरान

Mon, 25 Nov 2019 03:18 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दो सिर वाला बच्चा - फोटो : सोशल मीडिया
सृष्टि की संरचना की जब भी बात होती है तो ये कहा जाता है कि ऊपर वाले ने ही इसे बनाया है। उन्होंने ही जीव-जंतु से लेकर हम इंसानों को बनाया है। लेकिन कभी-कभी हमारे आसपास कुछ ऐसी अनोखी बातें हो जाती हैं जिसपर यकीन करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सामने आया है। यहां पर जन्मे एक नवजात के 2 सिर, 3 हाथ और 4 पंजे हैं। इस बच्चे को देखकर वहां के डॉक्टर भी हैरान हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गंज बसौदा की निवासी 21 वर्षीय बबीता अहिरवार ने इस बच्चे को जन्म दिया। इस नवजात शिशु के दो सिर और तीन हाथ हैं। यह बच्चा कंधों से जुड़ा हुआ है और इसका तीसरा हाथ दोनों सिर के बीच से निकला हुआ है। फिलहाल इस बच्चे के साथ इसकी मां को भी आसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
माल के करेंद गांव स्थित मंदिर की सीढ़ियों पर मिली बच्ची - फोटो : अमर उजाला
इस बच्चे को जन्म देने वाली बबीता की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और यह उनका पहला बच्चा है। हालांकि बबीता जब गर्भवती थी तभी सोनोग्राफी में जुड़वा बच्चों की उम्मीद जताई गई थी। आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब महिला के गर्भ में भ्रूण ठीक से विकसित नहीं होता। यह स्थिति एक लाख में से एक के साथ होती है। डॉक्टरों के मुताबिक विदिशा में ऐसा यह पहला मामला है।

4 of 5
दो सिर वाला बच्चा - फोटो : सोशल मीडिया
विदिशा जिले अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इस बच्चे के एक हाथ में दो हथेलियां भी है। सबसे खास बात ये है कि इस बच्चे के पास केवल एक ही दिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस बच्चे के जन्म के लिए ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर बताया कि 'यह एक क्रिटिकल ऑपरेशन था, क्योंकि हमने कनजॉइंट बच्चे की उम्मीद नहीं की थी। ऑपरेशन के बाद परिवार हैरान था, क्योंकि हमने मां को कनजॉइंट बच्चे के बारे में नहीं बताया था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें