सच हुई जिंदा नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी!
- फोटो : Instagram/athos_salome
बकिंघम पैलेस ने 5 फरवरी यानी सोमवार को बताया कि किंग चार्ल्स एक प्रकार के कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। ब्रिटेन की रॉयल फैमिली का लंदन स्थित बकिंघम पैलेस आधिकारिक निवास है।
बकिंघम पैलेस की तरफ से बताया गया है कि किंग का अस्पताल में किसी दूसरी बीमारी का इलाज चल रहा था, जिसका कैंसर से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि 75 वर्षीय किंग को किस तरह का कैंसर है, यह नहीं बताया गया है, लेकिन यह बताया गया है कि वह अपने अपने इलाज को लेकर पूरी तरह सकारात्म बने हुए हैं।
कहा गया है कि वह जल्द से जल्द अपने सार्वजनिक जीवन में लौटने के लिए उत्सुक हैं। सैलोमे ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि किंग का अस्पताल में भर्ती होना बताता है कि उनकी भविष्यवाणी सच साबित हो गई है। सैलोमे ने किंग की सेहत को लेकर पहले ही बता दिया था। उन्होंने राज्याभिषेक के दौरान कहा था कि किंग को अपने स्वास्थ्य की दोगुनी देखभाल करने की आवश्यक है।