फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है? संता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 24 Apr 2022 04:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Funny And Viral Chutkule in Hindi: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हंसना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। काम के बढ़ते बोझ की वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसलिए तनाव से बचने के लिए हमें नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुल लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
सोनू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
विज्ञापन

2 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है? 
संता- हां सर, किया है! 
मास्टर- कौन सा? 
संता- एक बार एक बुजुर्ग महिला आराम से घर जा रही थी, मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया, जल्दी घर पहुंच गई। 
विज्ञापन

3 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

देवर का सिर पर चोट लग गई…
भाभी- ये कैसे हुआ देवर जी?
देवर- अरे, भाभी जी, मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
भाभी- तो इसमें सिर कैसे चोट कैसे लग गई ?
देवर- भाभी जी इसी दौरान मुझे एक पड़ोसी ने कहा- कभी दिमाग का इस्तेमाल भी कर लिया कर।

4 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

टीचर- पढ़ना शुरू कर दो, एग्जाम आने वाले हैं
सोनू- सर जी, मैं तो दिन-रात पढाई करता हूं, चाहे तो आप कुछ भी पूछ लो
टीचर- अच्छा तो बताओ, लाल किला किसने बनाया
सोनू- लेबर और मिस्त्री ने मिलकर बनाया था
टीचर- अरे पागल, मेरा मतलब किसने बनवाया
सोनू- सर जी, उस समय के ठेकेदार ने बनवाया होगा।
विज्ञापन

5 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
नौकरानी- मेम साब जल्दी आइये ,
आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है ,
मालकिन- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ ,
नौकरानी- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं ,
मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है
विज्ञापन

6 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी- उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर-ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।
विज्ञापन

7 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर पप्पू से बहुत परेशान थी
टीचर - पप्पू अपने बैग से सारी किताबें निकालो।
पप्पू - निकाल ली मैडम।
टीचर - ये किताब किसकी है?
पप्पू - कागज की है मैडम।
टीचर - ये तो मुझे भी पता है कागज की है।
पप्पू - तो फिर पूछ क्यों रही हो?
विज्ञापन

8 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
मेक अप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई...
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें