फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? मिला गजब का जवाब

Sun, 24 Apr 2022 03:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: हंसना हमारे लिए किसी दवा से कम नहीं है। हंसी कई बीमारियों का इलाज है। अगर हम नियमिय रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि कभी भी और कहीं भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? 
दरअसल, मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मेंढक पप्पू से- तुम्हारे पास दिमाग नाम की कोई चीज़ है क्या ?
पप्पू- है।
मेंढक- नहीं है।
पप्पू- अरे भाई, बोला ना है।
मेंढक- नहीं है, नहीं है, नहीं है … और यह बोलते हुए मेंढक कुए मे छलांग लगा देता है।
पप्पू- हे भगवान्, इसमें आत्महत्या करने वाली तो कोई बात नहीं थी
रिंकू- जितना आपकी बेटी 1 महीने में उड़ाती है, 1 हफ़्ते में मेरी गाड़ी उतना तेल खाती है 
लड़की का बाप- ऐसी कौन सी गाड़ी चलाता है बे 
मोनू- रोडरोलर
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पिताजी– कहां हो बेटे? 
चिंटू– हॉस्टल में पढ़ रहा हूं, एग्जाम बहुत नजदीक है इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! 
आप कहां हो? 
पिताजी– ठेके पे..तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं एक हाफ मेरा भी ले लेना..

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार।
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था।
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बाजार में मुन्रा को एक बेहद सुंदर लड़की दिखी…
मुन्ना खड़ा होकर बस उसे देखता ही रह गया…
तभी लड़की मुन्ना के पास आई और कहा – भईया, दिख तो मैं आंख से भी जाऊंगी,
आप अपना मुंह तो बंद कर लो
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

पप्पू- आज मैंने एक स्पेशल डिश बनाई है, जिसे खाते ही गर्मी गायब हो जाएगी...!
गप्पू- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार...?
पप्पू- नवरत्न तेल में पकौड़े...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : istock

पप्प-गप्पू से- पूरी जिंदगी निकली जा रही है इसी इंतजार में,
कभी कोई टीचर मिलेगा तो एक बात उनसे जरूर पूछूंगा।
गप्पू- क्या?
पप्पू- ये साइन थीटा, कॉस थीटा और टैन थीटा का यूज लाइफ में कब और कैसे करना है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें