फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मिठाई नहीं है जलेबी, जानिए कहां से और कौन इस देश में लेकर आया था यह व्यंजन

Fri, 17 May 2019 06:48 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जलेबी मिठाई - फोटो : Social media
भारत में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसने जलेबी न खाया हो या इस मिठाई का नाम न सुना हो। भारत के अलावा यह पाकिस्तान, बांग्लादेश और ईरान के साथ-साथ तमाम अरब मुल्कों का भी एक लोकप्रिय व्यंजन है। वैसे तो इस मिठाई को भारत की राष्ट्रीय मिठाई माना जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जलेबी भारतीय मिठाई नहीं है। यह विदेश से आई मिठाई है जो आज भारत के हर कोने में फेमस है। 
विज्ञापन

2 of 5
जलेबी मिठाई - फोटो : Social media
आमतौर पर तो जलेबी सादी ही बनाई व पसंद की जाती है, लेकिन पनीर या खोया जलेबी को भी लोग बड़े चाव से खाते हैं। बारिश और जाड़े के दिनों में तो जलेबी खाने का अपना अलग ही मजा है। 
विज्ञापन

3 of 5
जलेबी मिठाई - फोटो : Social media
वैसे आमतौर पर जलेबी छोटी ही बनाई जाती है, लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में तो 300 ग्राम वजन की एक जलेबी मिलती है। बाजारों में जलेबी की तरह ही एक और मिठाई मिलती है, जिसे इमरती कहा जाता है। बनाने की विधि से लेकर स्वाद तक में इमरती बिल्कुल जलेबी की तरह की होती है। हां, इमरती की बनावट जलेबी से थोड़ी अलग जरूर होती है। 

4 of 5
जलेबी मिठाई - फोटो : Social media
कुछ लोगों का मानना है कि जलेबी मूल रूप से अरबी शब्द है और इस मिठाई का असली नाम है जलाबिया। मध्यकालीन किताब 'किताब-अल-तबीक' में 'जलाबिया' नामक मिठाई का उल्लेख मिलता है, जिसका उद्भव पश्चिम एशिया में हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जलेबी - फोटो : File photo
ईरान में जलेबी को जुलाबिया या जुलुबिया नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि जलेबी 500 साल पहले तुर्की आक्रमणकारियों के साथ भारत पहुंची थी और अब यह मिठाई भारत की पहचान बन चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें