फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इटली का वो ऐसा खोया हुआ गांव, जो 71 साल बाद एक झील में मिला

Wed, 19 May 2021 11:50 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इटली का खोया हुआ गांव - फोटो : सोशल मीडिया
इटली के एक झील से 71 साल बाद एक खोये हुए गांव के अवशेष मिले हैं। यह गांव साल 1950 में ही गायब हो गया था। क्यूरोन नामक इस गांव में दशकों पहले सैकड़ों लोगों का परिवार रहता था। लेकिन जलविद्युत संयंत्र बनाने के लिए 71 साल पहले देश की सरकार ने एक बांध का निर्माण करवाया और इसके लिए दो झीलों को आपस में मिला दिया। दो झीलों के मिलने का नतीजा ये हुआ कि क्यूरोन गांव का वजूद ही मिट गया।

विज्ञापन

2 of 5
क्यूरोन गांव के अवशेष - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1950 में जब जलाशय के निर्माण के लिए दो झीलों को आपस में मिलाया गया, तो क्यूरोन गांव में स्थित सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए। पानी में गांव के डूब जाने से लोगों को दूसरे जगह विस्थापित किया गया। इस गांव के विस्थापित होने से करीब 400 लोग पास के एक नए गांव में चले गए। वहीं करीब 600 लोग काफी दूर चले गए।
विज्ञापन

3 of 5
क्यूरोन गांव - फोटो : सोशल मीडिया
इटली में दक्षिण टायरॉल के पश्चिमी भाग में स्थित इस जलाशय में, जब दशकों बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ, तो इसके पानी को अस्थाई रूप से सुखाया गया। पानी को सुखाने के बाद इस गांव का अवशेष मिला। आपको बता दें कि क्यूरोन गांव ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के सीमा पर स्थित है।

4 of 5
क्यूरोन गांव का अवशेष - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण टायरॉल पहले ऑस्ट्रिया का हिस्सा था, लेकिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इस पर इटली का कब्जा हो गया। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की पहली भाषा जर्मन है। लेखक मार्को बालजानो ने क्यूरोन गांव पर एक उपन्यास लिखा। द टाइम्स से बातचीत में मार्को बालजानो ने बताया कि इस छोटे गांव से जुड़ी यादें काफी कष्ट देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेटफ्लिक्स शो क्यूरोन - फोटो : Netflix
इतना ही नहीं इस गांव के इतिहास पर साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर क्यूरोन नामक एक ड्रामा प्रसारित हुआ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें