टेलर वैनमैल्सर और सारा वैनमैल्सर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, टेलर वैनमैल्सर और सारा वैनमैल्सर के प्यार की शुरुआत उस समय हुई थी, जब टेलर एक पुरुष थे। लेकिन विवाह के बाद टेलर ने पुरुष से महिला बनने की इच्छा जताई। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि टेलर के इस इच्छा पर सारा ने भी सपोर्ट किया। बहुत पहले से ही टेलर को लड़की बनने की चाहत थी, लेकिन वह हमेशा अपनी इच्छा को दबाते रहे। हालांकि, सारा से प्यार के कारण, वो अपनी दिल की बात को नहीं छिपा सके। टेलर की बात सुनकर सारा को तो पहले थोड़ा झटका जरूर लगा, लेकिन उन्होंने रिश्ते को जारी रखा।