फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की वो 5 सबसे डरावनी जगहें, जिनके बारे में जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

Tue, 28 Jul 2020 08:44 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया की डरावनी जगहें - फोटो : Pixabay
दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो डरावनी होने के वजह से काफी मशहूर हैं। अगर इन जगहों पर जाने की बात हो, तो हर कोई डरने लगता है। वहीं कई जगह ऐसी भी हैं, जहां लोग दिन के समय में तो चले जाते हैं लेकिन शाम होने के बाद कोई नहीं जाता है। डरावनी जगहों को लेकर लोगों के दिमाग में कई तरह की धारणाएं भी उत्पन्न होती हैं। लेकिन हर डरावनी जगह के पीछे एक कहानी जरूर छिपी होती है। आज हम आपको दुनिया के 5 डरावनी जगहों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
द बांफ स्प्रिंग होटल - फोटो : फाइल फोटो
कनाडा का 'द बांफ स्प्रिंग होटल'
कनाडा के इस होटल को भूतिया किस्सों और रहस्यमय घटनाओं का एक बड़ा घर माना जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि 873 कमरे वाले इस होटल में एक पुरे परिवार की हत्या कर दी गयी थी। लोग ये भी बताते हैं कि इस होटल में एक आदमी लोगों के कमरे की घंटी बजाता है और फिर गायब हो जाता है। वैसे यह भूतिया होटल देखने में काफी खूबसूरत है।
विज्ञापन

3 of 6
क्रूक्ड फॉरेस्ट - फोटो : फाइल फोटो
पोलैंड का क्रूक्ड फॉरेस्ट
क्रूक्ड फॉरेस्ट लगभग 90 डिग्री पर झुका हुआ प्रतीत होता है। लकड़ियों के असामान्य दिखने के वजह से यह जंगल हमेशा चर्चा में रहता है। कई लोग इस जंगल को भूतिया मानते हैं।

4 of 6
राइटर्स बिल्डिंग - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता का राइटर्स बिल्डिंग
कोलकाता स्थित इस पुरानी बिल्डिंग में प्रशासनिक कर्मचारी काम करते हैं। लेकिन शाम होने के बाद इस बिल्डिंग में कोई नहीं ठहरता है। इतना ही नहीं इस बिल्डिंग के कई कमरे आज भी खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

5 of 6
भानगढ़ किला - फोटो : फाइल फोटो
भारत का भानगढ़ किला
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ किले में घूमने के लिए तो बहुत लोग आते हैं, लेकिन रात होने से पहले ही सभी लोग चले जाते हैं। इस किले को लेकर लोगों के बीच कई तरह की धारणाएं हैं। आसपास के लोग कहते हैं कि रात के समय किले से पायलों और घुंघरुओं की आवाज सुनाई देती है। भानगढ़ किले को लेकर कई तरह की भूतिया कहानियां प्रचलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एरिया 51, यूनाइटेड स्टेट्स - फोटो : फाइल फोटो
एरिया 51, यूनाइटेड स्टेट्स
नवेदन रेगिस्तान के बीच स्थित एरिया 51 में संयुक्त राज्य सरकार के रखे शीर्ष रहस्यों के लिए जाना जाता है। क्योंकि इसे 50 के दशक में पुनर्जागरण और जासूसी विमानों को विकसित करने के लिए शुरू किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें