फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष से जुड़ी वो खास और रोचक बातें, जो नहीं जानते होंगे आप!

Mon, 09 Mar 2020 10:22 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अंतरिक्ष हमेशा से इंसानों के लिए रहस्यों का खजाना रहा है। वैज्ञानिक जितनी बार उसकी परत खोलते हैं, उसका रहस्य और भी गहराता चला जाता है। आश्चर्य से भरे इस अंतरिक्ष से जुड़ी ऐसी बहुत सारी बातें हैं, जो बहुत कम ही लोगों को पता होंगी। आज हम आपको कुछ ऐसी खास बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी आश्चर्य से भर जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
कल्पना चावला - फोटो : file photo
हाल ही में ये खबर आई थी कि गगनयान मिशन पर जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री मिशन के दौरान मटन और चिकन खाने चाहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला के तौर पर विख्यात कल्पना चावला शाकाहारी थीं। जी हां, यह बिल्कुल सच है। 
विज्ञापन

3 of 6
चांद की सतह पर इंसान के पैर के निशान - फोटो : Social media
शायद आपको यह पता नहीं होगा कि साल  1969 के अपोलो मिशन में ऑरेंज फ्लेवर वाले एक ड्रिंक को चांद पर ले जाया गया था। दरअसल, यह पहला मिशन था, जिसमें इंसानों ने पहली बार चांद की धरती पर कदम रखा था।  

4 of 6
वलेंटीना तेरेशकोवा - फोटो : Social media
रूस की वलेंटीना तेरेशकोवा पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। उन्होंने रूस की राजधानी मॉस्को से अंतरिक्ष यान वोस्टोक 6 में अपना सफर शुरू किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
जॉन ग्लेन - फोटो : Social media
जॉन ग्लेन दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे, जो अंतरिक्ष में गए थे। उस वक्त उनकी 77 साल थी। तीन बार पृथ्वी की परिक्रमा कर चुके ग्लेन अंतरिक्ष में जाने वाले अमेरिका के तीसरे अंतरिक्ष यात्री थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुनीता विलियम्स - फोटो : Social media
भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं, जो अंतरिक्ष में 188 दिन रुकी थीं। वह अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला के तौर पर भी विख्यात हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें