फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं रंगों से खराब न हो जाए आपकी महंगी बाइक, इस होली अपनाएं ये 4 आसान तरीके

Mon, 09 Mar 2020 09:52 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
होली पर मस्ती करते छात्र
होली का त्योहार दस्तक दे रहा है। अब महज कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं होली में। ऐसे में हर जगह त्योहार को लेकर काफी तैयारियां की जा रही हैं। होली के दिन क्या पहनना है? होली के दिन खाने में क्या बनाना है? इसको लेकर हर कोई अपनी-अपनी तरह से तैयारियां कर रहा है। रंगों से चेहरे को नुकसान न हो इसकी तैयारी तो आपने जरूर की होगी, लेकिन क्या आपने अपनी गाड़ी के बारे में सोचा है? दरअसल कई बार छोटी से लापरवाही पूरा त्योहार बिगाड़ देती है। ऐसे में आज हम आपको उन चार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो होली के दिन आपकी बाइक को रंगों और पानी से बचाने में बड़ी मदद करेंगे। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 5
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

वैक्स पॉलिश से बचाएं अपनी बाइक

अपनी बाइक को रंगों से बचाने के लिए आप इस पर वैक्स पॉलिश लगा सकते हैं। सबसे पहले अपनी बाइक को अच्छे तरीके से धुल लें और फिर इस पर वैक्स पॉलिश लगाएं। इससे आपकी बाइक पर रंग नहीं चढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 5
बाइकर्स - फोटो : amar ujala

बाइक चलाते समय न खेलें होली

कई बार लोग बाइक चलाते हुए होली खेलते हैं, जो हादसों को बुलावा देता है। इसके अलावा रंगों से आपकी बाइक पर भी असर पड़ता है।

4 of 5
पार्किंग स्थल - फोटो : अमर उजाला

पार्किंग में लगाएं गाड़ी

गाड़ी को होली के दिन रंगों से बचाने का सबसे सही तरीका इन्हें पार्किंग में लगाना है। गाड़ी को घर के बाहर न खड़ा करें। कई बार कुछ लोग बदमाशी में गाड़ी पर रंग फेंक देते हैं। ऐसे में गाड़ी की सीट से लेकर लाइट तक खराब हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bike cover - फोटो : Social Media

वॉटरप्रुफ कवर से ढकें

बाजार में कई वाटरप्रुफ कवर मिलते हैं जिनसे आप अपनी गाड़ी को कवर कर सकते हैं। इससे आपको गाड़ी पर पानी गिरता भी है तो वॉटरप्रुफ कवर आपकी बाइक को भीगने से बचा लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें