फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय-कॉफी की तरह यहां की लड़कियां पीती हैं जहरीले कोबरा का खून, जानिए इसके पीछे की वजह

Thu, 03 Dec 2020 08:55 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सांपों का खून - फोटो : सोशल मीडिया
सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोगों की रूह कांप जाती है। क्योंकि इन्हें धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। चाहे लोग कितने भी ताकतवर हों, लेकिन सांप को देखते ही उनके पसीने छूट जाते हैं। लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी जहां की लड़कियां जहरीले कोबरा का खून चाय-कॉफी की तरह स्वाद ले- लेकर पीती हैं। इसकी वजह जानेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कोबरा सांप का खून - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जहरीले कोबरा सांपों का खून पीने का एक अनोखा चलन है। यहां के अधिकांश क्षेत्रों में कोबरा सांप का खून निकालकर बेचा जाता है और लोग सुबह-शाम टहलते समय इसे स्वाद लेकर पीते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कोबरा सांप का खून - फोटो : सोशल मीडिया
सांपों के खून की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यहां के दुकानदार हर रोज हजारों सांपों को काट देते हैं। कोबरा का खून बेचने वाली ये दुकानें शाम से लेकर रात तक खुली रहती हैं।

4 of 6
कोबरा सांप का खून - फोटो : सोशल मीडिया
यहां के पुरुष कोबरा का खून अपने सेहत को दुरुस्त करने के लिए पीते हैं, तो वहीं महिलाएं अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए इसे पीती हैं। उनका ऐसा मानना है कि कोबरा का खून पीने से त्वचा चमकदार होती है।
विज्ञापन

5 of 6
कोबरा सांप का खून - फोटो : सोशल मीडिया
कोबरा का खून पीने के 3-4 घंटे बाद तक लोगों को चाय-कॉफी नहीं पीने की सलाह दी जाती है, ताकि खून शरीर में अपना काम कर सके। ये सलाह दुकानदार खुद दिया करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांप को काटता शख्स - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वियतनाम में सांपों को खाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। यहां पर उत्तरी भाग के जंगलों में से पकड़े गए सांपों के मांसों का सेवन इंसान के शरीर के उच्च ताप को कम करने, सिर दर्द और पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत पाने के लिए करते हैं। यहां के लोग सांपों को लेमन ग्रास के साथ उबालकर या फिर फ्राई करके खाना पसंद करते हैं। वहीं, उसके खून को चावल की शराब में मिलाकर रेस्टोरेंट में परोसा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें