फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 kmpl का बंपर माइलेज देती है ये बाइक, कीमत सुन कर विश्वास नहीं करेंगे आप

Thu, 03 Dec 2020 06:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bajaj CT100 - फोटो : Amar Ujala
आज हम आपके लिए एक ऐसी बाइक लेकर आए हैं, जिससे सस्ती देश में कोई भी दूसरी मोटरसाइकिल नहीं है। हम बात कर रहें हैं Bajaj CT100 की, जो न केवल किफायती बाइक है बल्कि, माइलेज में भी सबसे शानदार है। दावे के मुताबिक भारत की सड़कों पर यह बाइक 90 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। इसमें ग्राहकों को 100 सीसी का डिसेंट इंजन मिलता है। आज हम आपको इस बाइक की सभी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसकी कीमत के बारे में भी बताएंगे। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में Bajaj CT100 कैसी रहेगी। तो डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

Bajaj CT100: परफॉर्मेंस

2 of 5
Bajaj CT100 - फोटो : Bajaj Auto
  • इंजन- Bajaj CT100 में ताकत के लिए 102 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस- इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम ताकत और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • ट्रांसमिशन- इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। सभी गियर नीचे की तरफ लगते हैं।
विज्ञापन

Bajaj CT100: डायमेंशन और फ्यूल टैंक

3 of 5
बजाज CT100 - फोटो : Social
  • Bajaj CT100 की लंबाई 1945 मिलीमीटर, चौड़ाई 752 मिलीमीटर और ऊंचाई 1072 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1235 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170 मिलीमीटर है।
  • इसका कर्ब वजन 115 मिलीमीटर है।
  • इसमें 10.5 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है।

Bajaj CT100: सस्पेंशन और ब्रेक

4 of 5
Bajaj CT 100 - फोटो : Bajaj Auto
  • Bajaj CT100 के फ्रंट में 125 मिलीमीटर ट्रैवल, हाईड्रॉलिक टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 110 मिलीमीटर व्हील ट्रैवल, SNS सस्पेंशन दिया गया है। 
  • ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 110 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके रियर में CBS फीचर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bajaj CT100: कीमत और रफ्तार

5 of 5
Bajaj CT 100 Gloss Ebony Black with Blue Decals - फोटो : Bajaj Auto
  • Bajaj CT100 अलॉय व्हील्स की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 46,432 रुपये है।
  • Bajaj CT100 में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें