Indian Railways: भारत में ज्यादातर लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। रेल यात्रा सस्ती और आरामदायक है। भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन माना जाता है। दुनिया में भारतीय रेलवे चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब 8000 है। समय के साथ ही भारतीय ट्रेनों में काफी बदलाव आया है। भारतीय रेलवे काफी एडवांस है और यहां की ट्रेन, स्टेशन काफी हाइटेक हो गए हैं।
वर्तमान समय में भारतीय रेलवे कई हाई स्पीड ट्रेनें चला रहा है। भारतीय रेलवे से करीब 2.50 करोड़ लोग हर दिन यात्रा करते हैं, जबकि 33 लाख टन माल भी ढोता है। 8 मई, 1845 को भारतीय रेलवे की स्थापना की गई थी। भारतीय रेलवे का मुख्यालय राजधानी दिल्ली में है। 178 साल पुराना भारतीय रेल आज भी सबसे सस्ता और पसंदीदा परिवहन है। आज इसी कड़ी में हम आपको भारत की टॉप हाई स्पीड वाली कुछ ट्रेनों के बारे में बताते हैं, जिनमें सफर करना काफी सुविधाजनक होता है और यात्री अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंच जाते हैं।