माउस के बारे में खास बातें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
ऐसे रखा गया माउस का नाम
जब माउस का आविष्कार हुआ तो उसके बाद इसके नामकरण की बात आई। लेकिन डिजाइनिंग के आधार पर देखा गया कि माउस एक छोटा सा डिवाइस है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि एक चूहा दुबक कर बैठा हो। साथ ही उसके पीछे से निकलने वाला वायर एकदम चूहे की पूंछ जैसा था। सिर्फ यही नहीं जैसे चूहा फुर्ती से सारा काम करता है, उसी तरह माउस सारे काम करता था। यही सब देखने के बाद इस डिवाइस का नाम माउस रखा गया।