फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illuminati: आखिर क्या है इलुमिनाटी का सच? जिसके रहस्य से अब तक नहीं उठ सका है पर्दा

Thu, 09 Sep 2021 10:21 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इलुमिनाटी - फोटो : Istock
आपने कभी ना कभी रहस्यमय संगठन इलुमिनाटी के बारे में जरूर सुना होगा। अगर नहीं, तो आज हम इसी के बारे में बात करेंगे। इस कड़ी में आज हम ये जानेंगे कि रहस्यमय संगठन इलुमिनाटी है क्या और इसका सच क्या है? कई लोगों का कहना है कि दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, उसके पीछे इसी का हाथ है। इस रहस्यमय संगठन पर विश्वास करने वाले लोगों की मानें तो फ्रांस की क्रांति के पीछे भी इलुमिनाटी ही जिम्मेदार था। इस संगठन की शुरुआत 18वीं सदी में हुई थी। उस दौरान ये एक खुफिया संगठन था। आज भी ऐसे कई लोग हैं, जिनका मानना है कि इलुमिनाटी गुप्त रूप से काम कर रहा है। उनका कहना है कि दुनिया में जो कोई भी बड़ी घटना हो रही है, उसके पीछे इसी का हाथ है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इलुमिनाटी का नाम रहस्यमय संगठनों मेंं गिना जाता है। अब तक इसके रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है।

विज्ञापन

2 of 5
इलुमिनाटी - फोटो : Istock
मान्यता है कि इलुमिनाटी की शुरुआत जर्मनी के बावरिया शहर में हुई थी। 1776 में इंगोल्स्ताद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एडम वीशॉप्ट ने इसकी नींव रखी। शुरुआत में इलुमिनाटी का नाम 'ऑर्डर ऑफ इलुमिनाटी' था। उस दौरान चर्च और क्रिश्चियन धर्म के कट्टरपंथ की जड़ें समाज में काफी गहरे तौर पर विद्यमान थीं। इसी कट्टरपंथ से आजाद होने के लिए प्रोफेसर विशॉप्ट ने इस संगठन की शुरुआती की। इलुमिनाटी के जरिए उनका मकसद एक ऐसी दुनिया को बनाना था, जहां पर कट्टरपंथ और मजहब की दीवारें ना हों। सभी को समान रूप से देखा जाए।
विज्ञापन

3 of 5
इलुमिनाटी - फोटो : Istock
शुरुआत में इस संगठन के साथ उनके कुछ छात्र जुड़े, लेकिन धीरे धीरे इलुमिनाटी का दायरा बढ़ने लगा और हजारों लोग इस संगठन में आने लगे। बाद में वीशॉप्ट कई खुफिया बैठकें आयोजित करवाते थे, जिनमें समाज और सरकार को लेकर कई बातें हुआ करती थीं। बाद में स्थानीय सरकार को इस खुफिया संगठन बारे में पता चल गया।  

4 of 5
इलुमिनाटी - फोटो : Istock
इस संगठन के बारे में पता चलते ही स्थानीय सरकार ने इलुमिनाटी के ऊपर बैन लगा दिया। वहीं प्रोफेसर वीशॉप्ट को जेल में भेज दियाा गया। आज भी कई लोगों को ये विश्वास है कि इलुमिनाटी अभी भी सक्रिय है और देश दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, उसके पीछे इसी का हाथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इलुमिनाटी - फोटो : Istock
कई लोगों का कहना है कि जॉन एफ कैनेडी की रहस्यमय हत्या के पीछे भी इलुमिनाटी ही जिम्मेदार था। कैनेडी की मौत को लेकर एक थ्योरी है कि कैनेडी की जब हत्या हुई थी। उस दौरान उनके पास कुछ महिलाएं थीं, जिनके हाथों में कैमरे की तरह दिखने वाली एक बंदूक थी। इन महिलाओं को द बबुष्का लेडी कहा जाता है। मान्यता है कि उनका संबंध इलुमिनाटी से था। आज भी इलुमिनाटी के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। उसका सच क्या था? ये आज भी कोई नहीं जानता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें