फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने देखा सपना और पत्नी बन गई 437 करोड़ रुपये की मालकिन, जानिए पूरी कहानी

Wed, 27 Jan 2021 10:00 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ा। ऐसे में कई लोगों की नौकरी भी चली गई। कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ, लेकिन कुछ ही समय में वो करोड़ों रुपये की मालिकन बन गई। दरअसल, इस महिला ने लॉटरी में 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि जीत ली। लेकिन महिला को लॉटरी में इतनी बड़ी रकम, उसके पति के द्वारा रात में देख गए सपने ने दिलाई। आइए जानते हैं कैसे एक सपने की वजह महिला की किस्मत चमका दी?
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, कनाडा के टोरंटो में रहने वाली 57 वर्षीय डेंग प्रवतुडोम का कहना है कि उनके पति ने 20 साल पहले एक सपना देखा था। इस सपने में ही उन्हें लॉटरी के टिकट खरीदने के लिए कुछ खास नंबर्स के बारे में पता चला। इन खास नंबर्स ने ही महिला को लॉटरी में 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि जीतने में मदद की।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
डेंग प्रवतुडोम पिछले 20 साल से लॉटरी के टिकट खरीद रही थी। हर बार वो उसी नंबर्स की टिकट खरीदती थी, जो उनके पति ने सपने में देखा था। आखिरकार, दो दशक के लंबे इंतेजार के बाद महिला को कामयाबी हाथ लग गई।  कनाडा के ओन्टरियो लॉटरी एंड गेमिंग ने डेंग के 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 437 करोड़ रुपये जीतने की पुष्टि की है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि डेंग को लॉटरी में इतनी बड़ी रकम जीतने की पहली जानकारी अपने पति से ही मिली।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
डेंग को जब ये खबर मिली की उन्होंने इतनी बड़ी रकम जीत ली है, तो काफी खुश हुईं। उन्हे पहली बार में तो इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ। एक वर्चुअल सेलिब्रेशन प्रोग्राम में डेंग को लॉटरी में जीते गए रकम का चेक सौंपा गया। डेंग ने बताया कि वह लॉटरी के पैसे से घर खरीदने जा रही है और फिर पूरी दुनिया घूमने पर पैसे खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
करीब 40 साल पहले डेंग 14 भाई-बहनों के साथ अमेरिका के लाओस से कनाडा आ गई थी। उन्होंने बताया कि परिवार को मदद करने के लिए वे और उनके पति को काफी मेहनत करनी होती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें