फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019 Colors: घर पर ही बना लें हर्बल कलर, बेहद आसान है बनाने की विधि

Tue, 19 Mar 2019 05:00 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : Social Media
होली के दौरान बाजार में केमिकल वाले रंग की भरमार आ जाती है जो न सिर्फ त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि एलर्जी और जलन का कारण भी बनते हैं। होली में उपयोग किए जाने वाले रंगों से त्वचा में एलर्जी, आखों में जलन और पेट की अनेक समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। सबसे पहले आप यह कोशिश करें कि आप ऑर्गेनिक या हर्बल रंगों से ही होली खेलें, लेकिन इन रंगों की पहचान भी जरूरी है। ऐसी दिक्कतों से बचने के लिए फूल, पत्तियों, सब्जियों और मसालों से तैयार रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये खासकर स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं और आंखों को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इस होली आप बाजार से मिलावटी रंग लेने के बजाए खुद घर पर हर्बल रंग बना सकते हैं। जी हां, हर्बल रंग बनाना बहुत आसान है और आपकी स्किन के लिए भी बिल्कुल सुरक्षित है। तो चलिए जानते हैं किस प्रकार से विभिन्न प्रकार के रंग आप घर पर खुद बना सकते हैं।
विज्ञापन

हरा रंग: नीम की पत्तियों से बनाएं

2 of 12
- फोटो : Social Media
नीम की पत्तियों को पीसकर तैयार हुआ पेस्ट से हरा रंग बना सकते हैं। इस पेस्ट को पानी में मिलाकर की रंग खेला जा सकता है। यह फेसपैक की तरह भी काम करेगा। नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटीएलर्जिक होने के कारण स्किन के लिए फायदेमंद है व इससे कील, मुंहासों की समस्या में राहत देता है। नीम की पत्तियों को सुखाकर इसके पाउडर को भी गुलाल की तरह लगाया जा सकता है। मेंहदी का प्रयोग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

लाल रंग: चुकंदर पीसकर पानी में उबालें

3 of 12
- फोटो : Social Media
इस मौसम में चुकंदर आसानी से उपलब्ध है। इसे घिसकर पानी में उबाल लें और लाल रंग तैयार है। गहरा पिंक रंग चाहते हैं तो इसमें पानी ज्यादा मिलाएं। इसके अलावा इसे पीसकर पेस्ट भी बना सकते हैं। खासबात है कि यह रंग आंखों और मुंह में चले जाने पर नुकसान भी नहीं होता है। बच्चों को नुकसान से बचाने के लिए इस रंग को पिचकारी में भरकर भी दे सकते हैं।

पीला रंग: मक्के के आटे में मिलाएं हल्दी

4 of 12
ये रंग बनाने के लिए हल्दी बेहद मुफीद है। हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेट्री होती है जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। पीला रंग तैयार करने के लिए हल्दी को जौ या मक्के के आटे में मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। इसे रंग की तरह इस्तेमाल करें। यह डेड स्किन हटाकर नेचुरल स्क्रब की तरह काम करेगा।  हल्दी को आरारोट या चावल के पाउडर में भी मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

केसरिया रंग: पलाश और गेंदे के फूल का करें इस्तेमाल

5 of 12
- फोटो : Social Media
केसरिया बनाने के लिए गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा 100 ग्राम पलाश के सूखे फूल को एक बाल्टी पानी में उबाल कर या वैसे ही भिगो कर रात भर रखें। सवेरे इसे छान लें। बाल्टी भर गाढ़ा केसरिया रंग तैयार है। इसे ऐसे ही या पतला करके प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

नारंगी रंग : पानी में केसर या मेहंदी मिलाकर बनाएं

6 of 12
- फोटो : File Photo
गेंदे के फूलों के पत्तों को पानी में उबालकर पिचकारी के लिए पीला रंग बना सकते हैं, जबकि गुड़हल फूलों के पत्तों के पाउडर को आटे के साथ मिलाने से लाल रंग बन जाता है। पानी में केसर या मेहंदी मिलकर नारंगी रंग बन जाता है। इसी तरह अनार के दाने पानी में मिलाकर गुलाबी रंग का पानी बन जाता है।
विज्ञापन

हर्बल वॉटर कलर

7 of 12
- फोटो : File Photo
कई लोगों को गीली होली खेलने का बहुत शौक होता है। अगर पानी में रंग मिला दिया जाए तो ऐसे लोगों का मजा दोगुना हो जाता है। टेसू फूलों से आप बड़ी आसानी से रंगीन पानी बना सकते हैं। 100 ग्राम टेसू के फूल लें और उसे पानी के बाउल में एक रात के लिए रख दें। अगले दिन आपको खूबसूरत केसरी पानी तैयार मिलेगा। इस पानी से बच्चे अपने गुब्बारे भी भर सकते हैं और पिचकारी में भी डाल सकते हैं। बता दें, ये एकदम सुरक्षित है और इसका कोई नुकसान नहीं है।

हर्बल ड्राई कलर

8 of 12
- फोटो : File Photo
अगर सूखी होली खेलना चाहते हैं तो इसके लिए भी आप घर पर हर्बल रंग बना सकते हैं। बस थोड़ा सा चावल का आंटा लें और उस में फूड कलर और 2 चम्मच पानी मिला दें। आपका हर्बल ड्राई कलर तैयार है।

हर्बल गुलाल

9 of 12
सांकेतिक चित्र
हर्बल गुलाल बनाने के लिए 200 ग्राम अरारोट पाउडर लें और उस में 100 ग्राम हल्दी, 50 ग्राम गेंदे के फूल, 20 ग्राम संतरे के छिल्के और 20 नींबू के रस की बूंदें मिला लें। फिर उस सामग्री को एक बड़े बर्तन में डालें और अपने हाथों से मिक्स करें। थोड़ी ही देर में पीले रंग का गुलाल तैयार हो जाएगा।

ऐसे बनाएं मैजेंटा रंग

10 of 12
- फोटो : File Photo
मैजेंटा रंग के लिए एक चुकंदर लें और उसे पीस लें और इसे आटे में मिला लें इससे मेजेंटा रंग मिल जाएगा और यदि उसमें पानी मिला लें तो आपको खूबसूरत गीला मैजेंटा कलर मिल जाएगा। अगर आप इस रंग को और गहरा बनाना चाहते हैं तो उसे उबाल लें या फिर पूरी रातभर ऐसे ही छोड़ दें।

होली खेलने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लेप लगाना न भूलें

11 of 12
- फोटो : File Photo
होली खेलने से 20 मिनट पहले त्वचा पर 20 एसपीएफ का सनस्क्रीन लेप जरूर लगाएं। अगर आपकी त्वचा पर फोडे़, फुंसिया हैं, तो 20 एससपीएफ से ज्यादा की सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए। ज्यादातर सनस्क्रीन में माइस्चराईजर होता है।
विज्ञापन

बालों पर हेयर सीरम या कंडीशनर का करें उपयोग 

12 of 12
- फोटो : Social Media
होली खेलने से पहले सिर में बालों पर हेयर सीरम या कंडीशनर का उपयोग करें। इससे बालों को गुलाल के रंगों की वजह से पहुंचने वाले सुखेपन से सुरक्षा मिलेगी और सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचाव मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें