फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Innova और Fortuner क्यों हैं भारतीयों की ड्रीम कारें, पढ़ें ये है मुख्य वजह

Tue, 19 Mar 2019 04:24 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Toyota Fortuner india - फोटो : सांकेतिक फोटो
टोयोटा फॉर्च्यूनर, लैंडक्रूजर और इनोवा क्रिस्टा जैसी लग्जरी एसयूवी बनाने वाली टोयोटा किर्लोस्कर ने हाल ही में नया टीवी कर्मशियल निकाला है। इस एड में कहा गया है कि 5 साल इस्तेमाल करने बाद भी टोयोटा की कारों की मार्केट वैल्यू 68 प्रतिशत तक होती है। आइए जानते हैं टोयोटा की कारों की कितनी है रीसेल वैल्यू...
 
विज्ञापन

बड़ी फैमिली कारों में क्रिस्टा बेजोड़

2 of 8
Innova Crysta G Plus
टोयोटा की कारों की रेंज एंट्री लेवल इटियोस हैचबैक से शुरू होती है, जो प्रीमियम एसयूवी लैंडक्रूजर तक जाती है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भारतीय कार बाजार में काफी पॉपुलर है और सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी सेगमेंट की कार है। बड़ी फैमिली कारों में क्रिस्टा का कोई मुकाबला नहीं है। वहीं 6 साल पहले 2013 में टोयोटा इनोवा की एक्स-शोरूम कीमत 12.4 लाख रुपये थी। वहीं यूज्ड कार मार्केट में अच्छी हालत में 82 हजार किमी चली हुई इनोवा की कीमत 9.50 लाख रुपये तक है। अगर देखा जाए जो इनोवा की रीसेल कीमत 68 प्रतिशत से कही ज्यादा है।
 
विज्ञापन

टोयाटा फॉर्च्यूनर

3 of 8
टोयोटा फॉर्चूयनर
प्रीमियम एसयूवी की बात करें, तो फॉर्च्यूनर का कोई जवाब नहीं है। नेताओं से लेकर बिजनेसमैन तक सबकी यह फवेरेट कार है और अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है। वहीं फॉर्च्यूनर को 2018 में अपडेट किया गया था और नई फेसलिफ्ट फॉच्यूर्नर क्रोम के ज्यादा इस्तेमाल के चलते ज्यादा स्टाइलिश पॉपुलर है। बावजूद इसके फर्स्ट मॉडल की फॉर्च्यूनर की बहुत डिमांड है। 2013 में फॉर्च्यूनर की कीमत 20 से 21 लाख रुपये थी। वहीं ओल्ड कार बाजार में 46 हजार तक किमी चली हुई फॉर्च्यूनर की कीमत 15.50 लाख रुपये से 17.50 लाख रुपये तक है।   
 

टोयोटा कोरोला अल्टिस

4 of 8
new-toyota-corolla-altis 2019
प्रीमियम सेडान टोयोटा अल्टिस की टक्कर ह्यूंदै इलांट्रा, स्कोडा ओक्टाविया और हाल ही में लॉन्च होंडा सिविक के साथ है। वहीं 2011 में टोयोटा कोरोला अल्टिस की कीमत 10.53 लाख से लेकर 14.55 लाख रुपये थी। वहीं 55 हजार किमी तक चली हुई पुरानी अल्टिस कीमत आज भी 10 लाख रुपये के आसपास है।
 
विज्ञापन

टोयोटा की सस्ती मैंटिनेंस है वजह

5 of 8
Toyota Camry Hybrid car
टोयोटा की पुरानी कारों की ज्यादा रीसेल वैल्यू के पीछे वजह है कि लोगों का आज भी टोयोटा में भरोसा है। जैपनीज कार कंपनी टोयोटा में 1997 में भारत आई थी, और तभी से लोगों में टोयोटा को लेकर क्रेज है। इसकी एक वजह यह भी है टोयोटा ग्लोबल ब्रांड है और भारत से लेकर अमेरिका तक में टोयोटा की कारें बेहद पसंद की जाती हैं। इसके साथ ही टोयोटा की सस्ती मेंटीनेंस भी मुख्य वजह है। लाख किमी पूरे करने पर भी टोयोटा के इंजन पर कोई फर्क नहीं पड़ता।    
 
विज्ञापन

टेंशन फ्री इंजन मैंटिनेंस

6 of 8
toyota flying car
वहीं टोयोटा अपनी बड़ी गाड़ियों फॉर्च्यूनर, इनोवा में बेहतरीन 2.8 लीटर जीडी सीरीज डीजल इंजन लगाती है। टोयोटा के मुताबिक जीडी सीरीज इंजन की थर्मल एफिशिएंसी 44 प्रतिशत तक है, जो बहुत ज्यादा है, इसके अलावा टोयोटा के इंजनों में आसानी से कोई खराबी नहीं आती है।
 
विज्ञापन

ज्यादा डिमांड, ज्यादा कीमत

7 of 8
Narendra Modi with toyota fortuner- फाइल फोटो
टोयोटा की गाड़ियों की कीमत बहुत ज्यादा होती है और पिछले कुछ सालों में नए फीचर शामिल करने के चलते टोयोटा की गाड़ियों की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हुई है। जहां 2013 में टोयोटा इनोवा की एक्स-शोरूम कीमत 12.4 लाख रुपये थी, वहीं अब इनोवा क्रिस्टा की एक्स-शोरूम कीमत 14.83 लाख रुपये है, जो ऑनरोड और बढ़ जाती है। वहीं ज्यादा डिमांड और कीमत ज्यादा होने के चलते सेकेंड हैंड बाजार में रीसेल वैल्यू ज्यादा है।
 
विज्ञापन

टोयोटा की कारों की लंबी लाइफ

8 of 8
Toyota cars
वहीं टोयोटा की गाड़ियों लोग लंबी अवधि के लिए खरीदते हैं, जिससे यूज्ड कार बाजार में कम गाड़ियां मिलती हैं, जिससे कीमत में इजाफा होता है। इसके अलावा टोयोटा के स्पेयर पार्ट्स की कोई दिक्कत नहीं है, बाजार में बेहद आसानी से पुरानी से पुरानी टोयोटा गाड़ियों के पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं। इससके अलावा टोयोटा का सर्विस नेटवर्क भी इस भरोसे की बड़ी वजह है।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें