Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सबसे बड़े स्पेस मिशन गगनयान की तैयारियों में जुटा है। देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए वैज्ञानिकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। अब संभावना है कि गगनयान की पहली उड़ान में जीव को भेजा जाएगा। इसरो अंतरिक्ष यान में मक्खियों को भी भेजेगा। यह एक मानवरहित मिशन होगा, लेकिन इसमें 20 कंटेनर्स में मक्खियों को भरकर भेजा जाएगा। इसका मकसद अंतरिक्ष में जाने वाले यात्रियों को होने वाले किडनी स्टोन का अध्ययन किया जा सके।
दरअसल, मक्खियों में 77 प्रतिशत ऐसे जीन्स पाए जाते हैं, जो इंसानों की बीमारियों का कारण बनते हैं। मक्खियों का एक्सक्रीटरी सिस्टम (उत्सर्जन तंत्र) बहुत हद तक इंसानों की तरह होता है। अगर इन मक्खियों को अंतरिक्ष में रहने पर स्टोन की परेशानी होती है, तो इससे अंतरिक्ष यात्रियों को होने वाले किडनी स्टोन का अध्ययन करने में मदद मिलेगी।