फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल से शरीर के निचले हिस्से में हो रहा था दर्द, एक्स-रे रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 28 Aug 2019 07:26 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Xiaoxiang Morning Post
चीन में अब तक का सबसे हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शायद ही इससे पहले आपने ऐसी खबर कहीं पढ़ी या सुनी होगी। मामला कुछ यूं है कि यहां रहने वाले एक 55 वर्षीय शख्स के पिछले हिस्से में बीते 10 साल से दर्द हो रहा था। जब उन्हें इस दर्द की वजह पता चली तो वो तो हैरान हुए ही, साथ ही साथ डॉक्टर भी हैरान हुए बिना नहीं रहे। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स का नाम चेन है। वह पिछले 10 सालों से दर्द झेल रहे थे। उनका कहना है कि वो काम में इतना व्यस्त हो गए थे कि डॉक्टर के पास भी जाने का समय नहीं मिला। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
चेन बताते हैं कि शुरुआत में तो उन्हें वो दर्द एक चुभन की तरह लगता था, लेकिन धीरे-धीरे उनका दर्द बढ़ता गया और उसने गंभीर रूप ले लिया। हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें आखिरकार डॉक्टर के पास जाना ही पड़ा। 

4 of 7
10 साल से शरीर के पिछले हिस्से में हो रहा था दर्द - फोटो : Xiaoxiang Morning Post
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती जांच में तो डॉक्टरों को भी समझ में नहीं आया कि आखिर परेशानी क्या है। इसलिए उन्होंने चेन को एक्स-रे करवाने के लिए कह दिया। जब एक्स-रे रिपोर्ट आई तो उसे देख कर चेन के साथ-साथ डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। 
विज्ञापन

5 of 7
डॉक्टरों ने शख्स के शरीर के पिछले हिस्से से निकाली 8 सुईयां - फोटो : Xiaoxiang Morning Post
दरअसल, चेन के शरीर के पिछले हिस्से में आठ सुईयां धंसी हुई थीं। ये सुईयां कपड़ों पर कढ़ाई करने वाली सुईयां थीं। चेन के मुताबिक, जब भी वो दौड़ते तो उन्हें काफी दर्द होता था। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चेन ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि 10 साल पहले वो एक कचड़े के ढेर पर गिर गए थे, जिससे उनके पिछले हिस्से में कई सुईयां धंस गई थीं। उन्होंने कई सुईयों को निकाल दिया था, लेकिन जो अंदर धंस गई थीं, उनके बारे में उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को चेन की सर्जरी हुई और सभी सुईयों को निकाल दिया गया। इस दौरान कुल चार घंटे का समय लगा। डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि अब चेन को उस 'दर्दनाक' दर्द से निजात मिल जाएगी और वो जल्दी ठीक हो जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें