फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिको की वो खतरनाक सुरंग, जिसका रहस्य आपको कर देगा हैरान

Tue, 01 Sep 2020 08:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : BBC
साल 2003 के अक्टूबर महीने की बात है जब पुरातत्त्वविद् सर्जियो गोमेज 'पिरामिड ऑफ तियोथिहुआकेन' के संरक्षण में लगे हुए थे और तेज बारिश हो रही थी। एक रात सर्जियो गोमेज अपने काम में मसरूफ थे कि तभी बारिश का पानी जमीन के अंदर जाने लगा...और देखते-देखते एक छेद हो गया। इसके बाद अगले दिन गोमेज रस्सी की मदद से इस छेद के अंदर गए। लगभग 14 मीटर तक नीचे जाने के बाद उन्हें एक सुरंग दिखाई दी।
विज्ञापन

2 of 9
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : BBC
सर्जियो गोमेज अपनी इस खोज के बारे में बीबीसी को बताते हैं, "सुंरग देखते ही मुझे लगा कि ये कोई महत्वपूर्ण चीज है। लेकिन उस समय तक मुझे इसकी अहमियत का अंदाजा नहीं था। लेकिन कुछ समय बाद हमें समझ आया कि ये सुरंग 2000 साल पहले तियोथिहुआकेन शहर ने बनाई थी।" दरसअल, तियोथिहुआकेन सभ्यता के लोगों द्वारा बनाई इस सुरंग की खोज और उद्देश्य को समझने में लंबा समय लगा है।
विज्ञापन

3 of 9
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : BBC
जहां आदमी बनते थे भगवान
यहां हम उस सभ्यता की बात कर रहे हैं जो ईसा के जन्म से 450 साल पहले भी थी और ईसा के जन्म के 550 साल बाद अपने चरम पर थी। इस ऐतिहासिक शहर में लगभग दो लाख लोग रहा करते थे। तियोथिहुआकेन शब्द का मतलब होता है - जहां आदमी भगवान बनता है। इस बारे में समझाते हुए विशेषज्ञ कहते हैं, "क्लासिकल पीरियड के दौरान हिस्पैनिक काल से पहले अमेरिकी महाद्वीप में ये सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर था।"

ये एक ऐसा शहर हुआ करता था जहां पर अलग-अलग विचारों और पृष्ठभूमियों के लोग आया करते थे ताकि इस शहर में मौजूद अवसरों का लाभ उठा सकें। शुरुआत में ये लोग खेती करने तक सीमित थे, लेकिन इसके बाद यहां रहने वालों ने अपना ध्यान सामानों के उत्पादन और आदान-प्रदान करने पर लगाया। अध्ययनों के मुताबिक, मीजो अमेरिका के दौर में इस शहर के संबंध तकरीबन हर समकालीन संस्कृति से रहे हैं।

4 of 9
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वी के भीतर का रास्ता
इस सुरंग की खोज ने इस शहर के इतिहास को समझने में काफी मदद की है। इस शहर को शायद तियोथिहुआकेन के लोगों ने ही तबाह करके छोड़ दिया था। फिर कई शताब्दियों बाद एजटेक लोगों ने इस शहर में रहना शुरू किया। इस सुरंग की तलाश करने के लिए चलाए गए अभियान को त्लालोकन कहा गया जिसका मतलब धरती के अंदर रास्ता है।

सर्जियो गोमेज बताते हैं, ये सुरंग इसलिए खास है, क्योंकि इसकी तलाश करने में उस तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसे किसी अन्य परियोजना में इस्तेमाल नहीं किया गया। इन तकनीकों में लेजर स्कैनर और दो रोबोट्स शामिल हैं। ये पहला मौका था जब मैक्सिको में किसी पुरातात्विक खोज में रोबोट्स का इस्तेमाल किया गया हो। इसके पहले सिर्फ मिस्र में इस तकनीक का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

5 of 9
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : BBC
कैसी है ये सुरंग?
ये सुरंग बीते लगभग 1700 सालों से बंद थी और साल 2009 में इसकी तलाश शुरू की गई। रोबोट्स की मदद से ये पता चला कि पाइपनुमा संरचना के दूसरे मुहाने पर एक खुली जगह थी। और तियोथिहुआकेन वालों की बनाई इस सुरंग में तीन कमरे हैं। सुरंग के मुख्य द्वार से अंत तक इसकी लंबाई 103 मीटर है जो कि 14 मीटर की गहराई से शुरू होकर 18 मीटर की गहराई तक जाती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, तियोथिहुआकेन में रहने वाले लोगों ने इस सुरंग का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर इसे बंद कर दिया गया। हालांकि, ऐसा किए जाने के पीछे का कारण अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन ये पता चला है कि ये लोग इस सुरंग में कुछ बार वापस घुसे, लेकिन बाद में इसे फिर से बंद कर दिया गया। गोमेज कहती हैं, "हमने इस सुरंग की तलाश में बड़ी सावधानी से 8 साल लगाए हैं, हजारों टन मिट्टी और पत्थरों को ब्रश और सुइयों की मदद से हटाया गया।"
विज्ञापन

6 of 9
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : BBC
सुरंग में आखिर क्या मिला?
सुरंग में एक लाख से ज्यादा चीजें प्राप्त की गई हैं। गोमेज इन चीजों की अहमियत समझाते हुए कहते हैं, "अहम बात ये नहीं है कि कितनी चीजें मिली हैं बल्कि ये है कि ये चीजें हमें इस सभ्यता के लोगों के दुनिया को देखने के नजरिए और प्राचीन मीजो अमेरिकी लोगों के धर्म के बारे में बताती हैं।"

पुरातत्वविद् कहते हैं कि ''सुरंग में मिले सामानों को समझना अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन हमें काफी अहम चीजें मिली हैं।''

वह बताते हैं, "इस बात के सुबूत मिले हैं कि तियोथिहुआकेन में रहने वाले लोगों के मायन सभ्यता से गहरे संबंध थे। हमें यहां हरे रंग का पत्थर जेड, शेल्स और स्नेल यानी शंख जैसी कृतियां मिली हैं, जो कि ग्वातेमाला से आती हैं।"

इसके साथ ही गोमेज को सुरंग में उन्हें अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में पाए जाने वाले कछुए मिले हैं। इसके साथ ही ओआक्साका और प्युबला में पाई जाने वाली चीजें मिली हैं। गोमेज कहते हैं कि ये बताता है कि इस शहर में रहने वाले उच्च वर्ग के लोगों के व्यापारिक और राजनीतिक रिश्ते दूसरे क्षेत्रों के लोगों से हुआ करते थे। इस जगह पर रबर की चीजें पाई गई हैं जिनमें खास ढंग से संरक्षित की गई 14 गेंदें भी शामिल हैं। यही नहीं इनमें से कुछ टुकड़ों का वल्कनीकरण किया गया था जिसके बारे में ये लोग जानते थे। रबर के ये टुकड़े मैक्सिको के केंद्रीय क्षेत्र से नहीं बल्कि वेराक्रूज, चियापास और ताबास्को जैसे जगहों से लाए गए थे।
विज्ञापन

7 of 9
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : BBC
गोमेज उम्मीद कर रहे हैं कि सुरंग की तलाश करते हुए उन्हें कई अन्य महत्वपूर्ण चीजें मिलेंगी। वह बताते हैं, शुरुआत में मेरा सोचना ये था कि हमें इस सुरंग में किसी बेहद अहम व्यक्ति की कब्र मिलेगी क्योंकि ये जगह अपने आप में काफी खास है। गुफा के अंत में पहुंचने पर गोमेज की टीम को कोई कब्र नहीं मिली है, लेकिन उनकी टीम ये मानने को तैयार नहीं है कि वहां कोई कब्र नहीं थी और ये मानते हैं कि इस सुरंग की शुरुआती तलाश के दौरान कब्र को हटा दिया गया हो।

8 of 9
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : सोशल मीडिया
सुरंग में मिली ये नायाब चीज
विशेषज्ञ मानते हैं कि सुरंग में मौजूद ज्यादातर सामान को इस्तेमाल नहीं किया गया है, लेकिन इन्हें उपहार के रूप में देने के लिए तैयार किया गया था। इस सुरंग में चार मूर्तियां मिली हैं जिनमें से तीन महिलाओं और एक पुरुष की हैं। महिलाओं की मूर्तियां पुरुष के मुकाबले लंबाई में बड़ी हैं और कपड़े पहने हुए हैं। वहीं, पुरुष की मूर्ति नग्न अवस्था में है।

गोमेज बताते हैं, ये बताता है कि इस सभ्यता में महिलाओं ने ताकत और धार्मिक मामलों में अहम किरदार निभाया था।" पहली मूर्ति महिला देवी की है जोकि महिलाओं को भूमि और उर्वरता की वजह से सम्मान देती है। पुरुष की मूर्ति जंग को प्रतिबंबित करती है। ये उत्पादन की अर्थव्यवस्था से स्वायत्तीकरण की अर्थव्यवस्था का बदलाव है। मूर्तियों की पीठ पर हरे रंग के पत्थर जेड और पायराइट थे जिसका वे जादू के लिए इस्तेमाल करते होंगे। गोमेज इन मूर्तियों के बारे में बताते हैं कि मुझे लगता है कि ये मूर्तियां तियोथिहोनकेन की संस्थापकों का प्रतिनिधित्व करती हैं। वो लोग जिनके पास जादुई शक्तियां थीं और ये लोग बताते थे कि शहर कहां बसाना चाहिए।

मीजो अमेरिका के दौर के लोगों के लिए तीन लोक हुआ करते थे जिसमें आसमान, धरती और पाताल शामिल थे। पाताल एक काला, ठंडा और नमी युक्त जगह हुआ करती थी, लेकिन ये मौत की जगह के रूप में नहीं बल्कि उत्पादन के स्थान के रूप में जानी जाती थी। यहां कई ऐसे देवता रहा करते थे जो कि तीनों लोकों का संचालन करने के लिए उत्तरदायी थे। इसी तरह जब किसी राजा की मौत होती थी तो उसके पार्थिव शरीर को जमीन के अंदर ले जाया जाता था और नए राजा को भी शक्तियों के लिए जमीन के अंदर जाना होता था। इसके बाद वह एक देवता के रूप में बाहर निकलता था। इसलिए इस सुरंग में आम लोग नहीं जाया करते थे और इसका इस्तेमाल धार्मिक कामों के लिए किया जाता था।
विज्ञापन

9 of 9
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : BBC
आम लोगों को कभी नहीं दिखेगी ये सुरंग
इस सुरंग के मुहाने को अब बंद कर दिया गया है और इस सुरंग को आम लोगों के लिए कभी भी नहीं खोला जाएगा। गोमेज इसकी वजह समझाते हुए कहते हैं, "ये एक खतरनाक जगह है। हमें इसे सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए। ये बेहद संकरी है और ज्यादा लोगों के घुसने की वजह से टूट सकती है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें