फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan November 2021: 580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए क्यों है खास और कहां-कहां आएगा नजर

Mon, 15 Nov 2021 12:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : अमर उजाला
साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नंवबर शुक्रवार को लगने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 19 नंवबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण है। 580 साल में पहली बार सबसे लंबा चद्र ग्रहण दिखेगा और यह पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में नजर आएगा। यह चंद्रग्रहण भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ समय के लिए देखा जा सकता है। भारत के अलावा यह ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा। 

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को बेहद अहम माना जाता है। धर्मशास्त्रों के मुताबिक, ग्रहण अशुभ होते हैं। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जब राहु और केतु ग्रह चंद्रमा का ग्रास कर लेते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, देवताओं और असुरों द्वारा समुद्र मंथन के दौरान अमृत निकला। अमृत पाने के लिए देवताओं और असुरों में युद्ध छिड़ गया। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया और देवताओं को अमृत बांटे। 



विज्ञापन

2 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock

अमृत बांटने के दौरान राहु नाम के दानव ने देवता का रूप धारण कर लिया और अमृत पी लिया। राहु के अमृत पान करने के बाद सूर्य और चंद्र राहु को पहचान गए और उन्होंने भगवान श्रीहरि की इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद भगवान विष्णु ने उसका सिर धड़ से काट दिया। अमृत पान करने की वजह से राहु भी अमर हो गया। इस घटना के बाद वह सूर्य और चंद्र को अपना शत्रु मानने लगा। इसलिए वह समय-समय पर सूर्य और चंद्र को अपना ग्रास बनाता है। धर्मशास्त्रों के मुताबिक, इस घटना को सूर्य और चंद्र ग्रहण कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock
विज्ञान के मुताबिक, सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है जिसकी वजह से सूर्य की रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही लगता है। आईए जानते हैं 580 साल में पहली बार लगने वाले सबसे लंबे चंद्र ग्रहण के बारे में सबकुछ...

4 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock
एमपी बिड़ला तारामंडल में अनुसंधान और अकादमिक निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने जानकारी दी है कि कार्तिक पूर्णिमा (19 नवंबर 2021) को 580 सालों में पहली बार सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण लगेगा।
विज्ञापन

5 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock
उन्होंने बताया है कि साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में दिखाई देगा। भारत के अलावा इस चंद्र ग्रहण को अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock

चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को दिन में दोपहर 12.48 बजे से शाम 4.17 बजे तक रहेगा। इस आंशिक चद्र ग्रहण का समय 3 घंटे 28 मिनट 24 सेकंड होगा। यह ग्रहण 580 सालों में लगने वाला सबसे लंबी अवधि का ग्रहण होगा।
विज्ञापन

7 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock
 इससे पहले 18 फरवरी 1440 को सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण लगा था। 19 नवंबर 2021 के बाद अब 8 फरवरी 2669 को ऐसा चंद्र ग्रहण लगेगा। 

8 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock
19 नवंबर यानी शुक्रवार को 2.34 बजे चंद्रग्रहण का पूरा प्रभाव दिखेगा। इस दौरान चंद्रमा के 97 प्रतिशत हिस्से पर पृथ्वी की छाया पड़ेगी। इसके बाद अब भारत में अगला चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को दिखाई देगा। 

9 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock

ज्योतिष के मुताबिक, वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में यह चंद्रग्रहण लगेगा। उपछाया चंद्र ग्रहण की वजह से यह भारत में नजर नहीं आएगा और इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। 
विज्ञापन

10 of 10
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock
जानिए क्या है उपछाया ग्रहण 

उपछाया चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा के आकार में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं होता है। यह सामान्य दिनों की तरह ही दिखता है। गौर से देखने पर मटमैला रंग का जरूर दिखाई देगा। इसलिए यह उपछाया चंद्र ग्रहण होता है वास्तविक नहीं। ग्रहण की शुरुआत होने से पहले ही चंद्रमा धरती की उपछाया में प्रवेश कर जाता है। उपछाया ग्रहण में पृथ्वी की वास्तविक छाया में चंद्रमा प्रवेश नहीं करता है और बाहर निकल आता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें