हमें अगर कार, बाइक या अन्य तरह के वाहन चलाने हैं, तो फिर हमें इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। इसे बनवाने के लिए कई दस्तावेजों की जरूरत होती है और एक टेस्ट के बाद ही हमारा ड्राइविंग लाइसेंस बन पाता है, जो हमें ये अधिकार देता है कि हम वाहन चला सकते हैं। वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल हम एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी करते हैं। लेकिन कई बार लोग इसमें अपना पता बतलवाना चाहते हैं। ऐसा कई कारणों की वजह से हो सकता है। कई बार लोग अपना घर, शहर यहां तक की राज्य भी बदल लेते हैं। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस एड्रेस प्रूफ के तौर पर किसी दूसरे राज्य में काम नहीं कर पाता है। इसलिए लोग चाहते हैं कि इसमें पता बदल जाए, तो बेहतर हो जाए। अगर आप भी अपने ड्राइविंग लाइसेंस में अपना पता बदलवाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके पूरे प्रोसेस के बारे में बताते हैं जिसे आप घर बैठे-बैठे कर सकते हैं।