फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा करता रहा इंतजार, घंटों बाद लौटी दुल्हन तो सबने ताली बजाकर किया स्वागत

Thu, 14 Mar 2019 01:27 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay.com
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक बेहद ही दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक 20 साल की एक लड़की ने पढ़ाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता की नई मिसाल पेश की है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
दरअसल, यहां दूल्हा शादी समारोह में दुल्हन का इंतजार कर रहा था लेकिन 20 साल की रेणुका पवार अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा देने परीक्षा केन्द्र गई क्योंकि उसी दिन (9 मार्च, 2019) उसकी बारहवीं की परीक्षा थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
आपको बता दें कि हरसुल गांव की निवासी 20 साल की रेणुका पवार की बीते शनिवार (9 मार्च, 2019) को एक सामूहिक विवाह समारोह में शंकर नाम के लड़के से शादी होनी थी। लेकिन रेणुका ने पहले ही कह दिया था कि शादी की तारीख इस तरह से तय की जाए कि उसकी परीक्षा की तारीख से अलग हो। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
पिता की मौत के बाद मुश्किल समय गुजारने वाली और गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली रेणुका ने कहा कि उसके लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है और उसने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की कि उसकी पढ़ाई नहीं छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
शनिवार को दोपहर करीब सवा दो बजे जैसे ही वह विवाह स्थल पहुंची, वहां तीन शादियों के लिए एकत्रित हुए लोगों ने उसका स्वागत तालियां बजाकर किया। कुछ समय उपरांत, उसकी और शंकर विवाह बंधन में बंध गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें