उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखते हैं। अब इस बीच आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी पोस्ट को लेकर नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने ट्रोल करने वालों को चेतावनी भी दी है। अक्सर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बेहद मजेदार तरीके से इस फर्जी पोस्ट का जवाब दिया है और उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
सोशल मीडिया पर आनंद महिन्द्रा के नाम से एक फर्जी पोस्ट को शेयर किया गया है। इस कोट्स में कहा गया है कि एक एवरेज भारतीय पुरुष अपने दिन सोशल मीडिया पर महिलाओं को फॉलो करने में, स्पोर्ट्स टीम्स में अपनी उम्मीद और एक बेपरवाह नेता के हाथ में अपने सपनों को छोड़कर बिताता है। महिंद्रा समूह के चेयरमैन और उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने नाम से शेयर किए गए इस कोट्स को फर्जी बताया है।