फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी को दी गई फांसी,मुर्गे को जिंदा जलाने की सजा,इतिहास में दर्ज है जानवरों पर हुए हैरतअंगेज मुकदमें

Tue, 25 Sep 2018 04:57 PM IST
फीचर डिस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Elephant
वैसे तो दुनिया भर में बने कानून और नियम सिर्फ इंसानों पर लागू होते हैं। जानवरों और मशीनों पर इंसानी नियम लागू नहीं होते । लेकिन इतिहास में ऐसी कई घटनाएं दर्ज हैं जब जानवरों पर भी मुकदमे चलाए गए हैं। उन्हें भी फांसी पर चढ़ाया गया। 1906 में लदंन के डब्ल्यू हेनमन ने एक पुस्तक प्रकाशित की थी, जिसमें जानवरों को सजा दिए जाने का उल्लेख किया गया है। इस किताब का नाम The Criminal Prosecution and Capital Punishment of Animals है। तो आइए जानते हैं इस किताब के कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में, क्लिक करें अगली स्लाइड पर।
विज्ञापन

मुर्गे को जिंदा जलाने की सजा

2 of 7
Han
किताब में लिखी घटना के मुताबिक 1474 में एक मुर्गे ने अंडा दे दिया था। स्विटजरलैंड के कोर्ट ने उस पर आप्राकृतिक अपराध का मुकदमा दर्ज कर दिया था और उसे जिंदा जलाने की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन

चूहे को बुलाया गया अदालत

3 of 7
rat remedies
यह घटना 16वीं शताब्दी की है, फ्रांस में एक चूहे पर जौ के खेत तबाह करने के आरोप लगे थे। चूहे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया और कोर्ट की तरफ से उसे एक वकील भी दिया गया। वकील ने चूहे का बचाव करते हुए कोर्ट में दलील दी कि मेरा क्लाइंट को इलाके की बिल्लियों से जान का खतरा है, इसलिए वो कोर्ट में नहीं आ सकता। इसके बाद कोर्ट ने चूहे को बरी कर दिया था।

हाथी को फांसी पर लटकाया

4 of 7
Elephant
अमेरिका के टेनेसी राज्य में   एक हाथी को सरेआम फांसी पर लटका दिया गया था। हाथी पर आरोप था कि उसने सर्कस के दौरान अपने ट्रेनर की हत्या कर दी थी। घटना 1916 की है और हाथी का नाम मैरी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दीमक पर लगे संगीन आरोप

5 of 7
Deemak
17वीं शताब्दी में ब्राजील में दीमकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गय था। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने चर्च की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

सुअर को फांसी

6 of 7
पिग वायरस
किताब के अनुसार साल 1386 में एक सुअर को फांसी की सजा सुनाई गई थी। उसने एक बच्चे पर हमला किया था। उसे अपराधी की तरह पकड़ा गया था, बकायदा काले कपड़े से उसका चेहका ढका गया और फांसी पर लटकाया गया। इसी तरह की एक और घटना का जिक्र किताब में है। जिसके मुताबिक साल 1494 में एक जंगली सुअर ने बच्चे पर हमला कर दिया था और उसके गले और चेहरे को बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस आरोप के मद्देनजर सुअर को फांसी की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांड को फांसी

7 of 7
bull attack
घटना 1314 ईस्वी की है, सांड ने एक शख्स को बुरी तरीके से घायल कर दिया था। इसी आरोप के जवाब में सांड को फांसी की सजा पर चढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें