फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी महिला ने देखा 'समुद्री दानव', फिर बताई हैरान कर देने वाली ये बात

Wed, 22 Nov 2017 08:14 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 5
loch ness
स्कॉटलैंड में एक पर्यटक स्थल के नजदीक समुद्र में एक विचित्र जीव दिखाई देने की खबर सामने आई है। इस विचित्र जीव को समुद्री दानव 'लॉक नेस' बताया जा रहा है। ज्ञात हो 'लॉक नेस' को लेकर कहा जाता रहा है कि वह पानी में छिपकर रहने वाला एक विशालकाय दानव है। 'लॉक नेस' के संबंध में अभी तक ऐसी ही अनेकों दंत कथाएं सुनने को मिलती रही हैं। हालांकि इस जीव के असल में होने के कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Urquhart Castle
फिलहाल, ये समुद्री दानव डायना टर्नर नामक एक अमेरिकी पर्यटक महिला ने देखा है। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक जिस जगह डायना ने इस समुद्री दानव को देखे जाने की बात कही है, वहां सालभर में ऐसी ही नौ घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले 'लॉक नेस' को यहां सबसे ज्यादा 1996 में देखा गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
Genetics expert Dr Jo Knight with her son Sam
बता दें यह घटना स्कॉटिश हाइलैंड्स के उर्कहर्ट किले के पास की है। डायना टर्नर ने जब यहां घूमते हुए समुद्र और सुंदर घाटी को देखा तो उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने फौरन अपना कैमरा निकाला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 

 

4 of 5
loch ness
इस दौरान उनके कैमरे में समुद्र की कुछ अजीबोगरीब रिकॉर्डिंग हो गई। उन्होंने जब अपने वेबकैम में ये वीडियो देखी तो वे हैरान रह गई। उन्होंने समुद्र से किसी विचित्र जीव की लंबी सी गर्दन बाहर आते देखी लेकिन जैसे ही उस जीव का ध्यान इनकी और गया वह वापस समुद्र में गोता लगाकर गायब हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
loch ness
डायना ने बताया कि यह विचित्र जीव केवल दो मिनट के लिए ही पानी से बाहर आया। कहानियों में बताया जाता है कि यह दानव स्कॉटलैंड के लॉक नेस इलाके में निवास करता है। इसका एक मात्र चित्र सर्जन्स फ़ोटोग्राफ है, जिसे 1934 में खिंचा गया था। इसके बाद इस जीव को लेकर काफी शोध कार्य हुआ, लेकिन आज तक इसके होने की साफ पुष्टी नहीं की गई। विज्ञाताओं की माने तो यह लुप्त हो चुके डायनासोर की प्रजाती पेलेसिओसॉरस है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें