इंसानों और कुत्तों की दोस्ती के चर्चे आपने भी बहुत सुने होंगे। इंसान जितना प्यार उसे देता है वो अपने मालिक को बदले में उस से ज्यादा लौटाता है। दोनों के प्यारे रिश्ते को कई फिल्मों भी दिखाया गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही कुत्ते की भावुक कहानी काफी वायरल हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
doggy
सोशल मीडिया पर एबी नाम का कुत्ता काफी चर्चाओं में है। दरअसल, एबी 10 साल पहले अपने मालिक से बिछड़ गया था। उस समय उसके मालिक ने उसे बहुत ढूंढा था लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। उन्होंने मान लिया था कि उसकी मौत हो गई है। अब 10 साल के बाद एबी खुद घर वापस आ गया है। एबी के वापस आने से उसकी मालिन की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
3 of 4
doggy
यह पूरी घटना यूएसए के पेनसिल्वानिया की है। सोशल मीडिया पर एबी की कहानी जानकर हर कई लोग उसकी तारीफ कर रहा हैं। कई लोग तो उसे सबसे तेज कुत्ता बता रहे हैं। एबी की मालकिन सुर्वेल्ड ने ट्राइब लाइव को बताया कि मुझे एबी को अपने सामने देखकर समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या बोलूं। मेरे पास शब्द नहीं थे अपनी खुशी को बयां करने के लिए। मैंने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि एबी वापस से हमारी जिंदगी में लौट आएगा वह भी इतने सालों बाद। वह हमारे लिए सबसे खास था।
एबी की मालकिन ने बताया, वह हमारे लिए परिवार का हिस्सा है। उसके लापता होने का सबसे ज्यादा दुख मुझे था। हमनें अपने स्तर पर एबी की काफी तलाश भी की थी लेकिन हम उसे नहीं ढूंढ़ पाए थे।