आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक जीव के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बारे में जानकर आपको बड़ी हैरानी होगी क्योंकि यह जीव किलेनुमा बस्ती बनाकर जमीन के नीचे रहता है...
कई लोगों का मानना है कि दुनिया का सबसे खतरनाक जीव सांप को हैं जबकि वैज्ञानिकों का मानना है कि छछूंदर दुनिया का सबसे खतरनाक जीव है जिससे बड़े-बड़े जानवर भी घबराते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
demo
बता दें छछूंदर चूहे जैसा दिखने वाला एक खतरनाक जीव है। इसकी उम्र महज एक या दो साल ही होती है, लेकिन यह बिल्कुल अलग प्रजाति का है कुछ लोग छछूंदर को अंधा जीव मानते हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता उसे कम दिखाई देता है, छछूंदर खुदाई करने में बहुत तेज होता है। छछूंदर बीस मिनट में काफी गहरा गड्ढा खोद सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
demo
आपकी जानकारी के लिए बता दें, छछूंदर अपने आकार से पचास गुना बड़े जीव को मार कर खा सकता है। इसे दुनिया का सबसे भूखा जीव भी कहा जाता है। खुदाई करने के लिए यह जीव अपनी नाक का उपयोग करते हैं। उनके पास नली के समान नाक के बाहर की तरफ निकली हुई पतली उंगलियां होती हैं। वे अंधेरे में अपने घरों में जाने के लिए इन नाज़ुक उंगलियों का उपयोग करते हैं।
4 of 5
demo
यह छोटी आंखों वाले स्तनधारी जीव अंधप्राय होता है। अपनी आंखों से केवल रोशनी का अंदाजा लगाने वाले इन जीवों की सूंघने और स्पर्श करने की क्षमता बहुत खास समझी जाती है। भुक्कड़ या पेटू जीव के नाम से मशहूर छछूंदर प्रतिदिन अपने वजन के बराबर भोजन करते हैं। जितना इसका वजन होता है यह उतना भोजन 3 घंटे में खा जाता है।
छछूंदर इतना जहरीला जीव है कि इसे कोई और जीव नहीं खा सकते हैं। पूरी दुनिया में केवल उल्लू ही एक ऐसा जीव है जो इसे मार कर खा सकता है। छछूंदर के थूक में जहर होता है। यह इंसान को काट जाए तो उसे लकवा मार जाता है। हालांकि कुछ लोग कहते हैं दीपावली पर अगर छछूंदर आ जाए तो समझ लीजिए माता लक्ष्मी का भंडार आपके लिए खुलने वाला है।