इस्टर्न ब्राउन स्नेक (Eastern Brown Snake)
ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाले यह सांप बहुत ही जहरीला होता है। इसके जहर का 14,000 वां हिस्सा ही किसी इंसान को खत्म करने के लिए काफी है। यह ऑस्ट्रेलिया में इंसानी इलाकों के पास ज्यादा पाया जाता है। इस सांप का एक छोटा सा बच्चा भी किसी इंसान को मौत दे सकता है। इनकी चाल बेहद तेज होती है और एक बार खतरा महसूस होने पर ये पीछा करके उसे काट कर ही दम लेते हैं।