फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Company Hires Dogs: कुत्ते को मिली 35 हजार की नौकरी, काम जानकर होगी हैरानी

Thu, 08 Jun 2023 03:30 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कुत्ते को मिली 35 हजार की नौकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
Company Hires Dogs On Payroll: इंसान अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए नौकरी करता है। इसलिए आजतक केवल इंसानों को ही नौकरी करते हुए देखा गया है। वहीं विज्ञान और तकनीक के विकास के साथ रोबोट भी कई दफ्तरों में काम करने लगे हैं। पर किसी जानकर को नौकरी करते हुए आपने शायद कभी देखा या सुना होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी कंपनी भी है जिसने कुत्ते को भी नौकरी पर रखा है, वो भी बाकायदा सैलरी देखकर। आइए हम आपको उस कंपनी के बारे में बताते हैं। साथ ही जानेंगे कि कुत्ते का काम क्या है और उसे कितनी सैलरी मिलती है...

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला चीन का बताया जा रहा है, जहां एक पेट सप्लाईज फर्म ने एक कुत्ते को नौकरी पर रखा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बदले कुत्ते को हर महीने सैलरी भी दी जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
कुत्ते को मिली 35 हजार की नौकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
ये खबर तब सामने आई जब इसकी एक सैलरी स्लिप कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी एक जानवर को सैलरीड एम्प्लॉयी के तौर देखकर हैरान रह गए। चीन के गुआंगडोंग प्रांत में जानवरों के लिए उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी ने एक कुत्ते को नौकरी पर रखा है। आपको बता दें कि कुत्ते को सिक्योरिटी कैप्टन की पोस्ट दी गई है, जिसके लिए उसे  हर महीने 3000 युआन (35 हजार रुपये) सैलरी भी मिलती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कुत्ते को मिली 35 हजार की नौकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
चीन के सोशल मीडिया पर इस कुत्ते की फरवरी महीने की सैलरी स्लिप काफी वायरल हुई है। कुत्ते को हर महीने पूरी तनख्वाह दी जाती है, लेकिन उस महीने उसकी 1200 युआन काटे गए थे। इसकी वजह ये बताई गई कि उसने कंपनी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया था।

4 of 5
कुत्ते को मिली 35 हजार की नौकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
इस अनोखे कुत्ते का नाम बिग ब्यूटी है, जिसे रिम्बर्समेंट के तौर पर सैलरी मिलती है। कुत्ते को अच्छा खाना खिलाया जाता है। हालांकि फर्म में कुछ अन्य जानवरों को भी रखा गया है, लेकिन केवल इस कुत्ते को ही सैलरी मिलती है। कुत्ता यहां सात साल से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुत्ते को मिली 35 हजार की नौकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
दरअसल यह कुत्ता कंपनी में पहले काम कर रहे एक डोरमैन का पालतू था। उसकी मौत के बाद कंपनी ने उसके कुत्ते को नौकरी पर रख लिया। अब यह कुत्ता दरवाजे पर नजर रखने, नए उत्पाद के ट्रायल और चूहे पकड़ने जैसे काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें