फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: चुटकियों में कमाएं हजारों रुपये, 20 मिनट में करना होगा सिर्फ ये काम

Thu, 30 Sep 2021 02:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
चुटकियों में कमाएं हजारों रुपये - फोटो : iStock

देश के हर कोने में खाने के शौकीन लोग मिल जाएंगे। अगर आप भी खाने के शौकीन हैं, तो आपके पास 20 हजार रुपए जीतने का सुनहरा मौका है। आज कल गली मोहल्लों से लकर मॉल के बाहर तक ठेलों पर फास्ट फूड मिलते हैं, जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं। दुनियाभर में लोग फास्ट फूड खाना बेहद पसंद करते हैं। शाम होते ही बर्गर, पिज्जा, रोल आदि के ठेलों पर खाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। 

अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर आप खुश हो जाएंगे। एक ऐसी दुकान है जहां पर आपको खाने के बदले पैसे मिलेंगे। यह दुकान दिल्ली में है। जहां पर विशालकाय रोल खाने पर ग्राहकों 20 हजार रुपये का इनाम मिल रहा है। अगर आप भी कुछ खाकर पैसा कमाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

दिल्ली के मॉडल टाउन-3 में सड़क किनारे एक फूड स्टॉल है जहां पर दुकानदार 10 किलो की काठी रोल बेच रहा है। इस दुकानदार ने शर्त रखा है कि अगर 20 मिनट के अंदर कोई इस काठी रोल को खा जाता है, तो उसे 20,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। यह रोल करीब 3 साल के बच्चे के बराबर लंबा है। इस रोल को देखने वाले लोग आश्चर्यचकित हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 3
चुटकियों में कमाएं हजारों रुपये - फोटो : iStock
जानिए इस रोल की कीमत

यह रोल भी काफी मंहगा है। आटे से बने पराठे के अंदर 30 अंडे डाले जाते हैं। इसके साथ ही इसमें कई सब्जियां, पनीर और सोया चाप पड़ता है। पराठे में फिलिंग करने के बाद कई तरह के सॉस और मेयोनीज में डाले जाते हैं। यह काठी रोल तैयार होने के बाद करीब 10 किलो का हो जाता है जिसकी कीमत 3000 रुपए से 4000 रुपए के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
चुटकियों में कमाएं हजारों रुपये - फोटो : iStock
खाने के लिए मिलेगा सिर्फ 20 मिनट

अगर आप इस रोल को 20 मिनट में खा लेंगे, तो आपको इनाम मिलेगा। इस दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर जिसने देखा वह हैरान रह गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें