गोपालगंज में नीतीश कुमार की चुनावी सभा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा कि वे केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। जबकि पूरा बिहार मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि उनको 15 साल राज करने को मिला, इन लोगों ने कुछ नहीं किया। लालू यादव सात साल राज करने के बाद जेल जाने लगे तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री के पद पर बैठा दिए, कोई काम नहीं किया। फिर अपने दोनों बेटों को विधायक बना दिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने केवल अपने बेटे-बेटियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। नीतीश ने कहा कि हम भाजपा के साथ मिलकर काम करेंगे और देश और राज्य का विकास करेंगे। मुख्यमंत्री ने जिले में हो रहे विकास कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, दो पॉलीटेक्निक कॉलेज, तीन आईटीआई और गोपालगंज सदर अस्पताल में बन रहे अत्याधुनिक हॉस्पिटल को विकास का प्रतीक बताया।