फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ट्रेन में तलाशी के दौरान 52.46 लाख नकदी के साथ शख्स गिरफ्तार, किसी नेता से तार जुड़े होने के मिले संकेत

Sat, 20 Apr 2024 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar: ट्रेन में तलाशी के दौरान 52.46 लाख नकदी के साथ शख्स गिरफ्तार, किसी नेता से तार जुड़े होने के मिले संकेत
Bihar: 1 passenger arrested with Rs 52.46 lakh cash during search in train Katihar, Lok Sabah Chunav 2024 News
 
विज्ञापन
1 of 2
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आई हैं, जहां जीआरपी ने ट्रेन से 52.46 लाख रुपये बरामद किए हैं। जीआरपी ने इस मामले में नोटों के साथ सफर कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रथम दृष्टया गिरफ्तार आरोपी और किसी प्रत्याशी के बीच वाट्सएप के जरिए इससे संबंधित मैसेज आदान-प्रदान की बातें सामने आई हैं। फिलहाल, जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
ट्रेन से बरामद हुई नकदी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पूरा मामला कटिहार रेलवे जंक्शन का है, जहां गुवाहाटी से लालगढ़ जा रही 15609 अवध असम एक्सप्रेस से यात्री के पास से 52.46 लाख रुपये जीआरपी ने बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर कटिहार जंक्शन पर जीआरपी अपने रूटीन सघन गश्ती अभियान पर थी कि इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी। जीआरपी जवानों ने वातानुकूलित कोच A2-44 बर्थ पर सफर कर रहे यात्री अनिल कुमार के बैग को संदिग्ध हालत में देखा। जीआरपी जवानों ने जब बैग की तलाशी ली तो अंदर नोटों के बंडल बरामद हुए। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 842 रुपये की नेपाली करेंसी भी बरामद हुई है।
 
कटिहार रेल पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय भारती ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के पास से नोटों के वैध कागजात की मांग के साथ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित किया है। किसी प्रत्याशी के वाट्सएप चैटिंग की भी बातें सामने आई हैं, जिसकी जांच चल रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच के बाद ही कुछ नतीजे की बात कही जा सकती है, फिलहाल तफ्तीश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें