पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान बदलने का कह रहे हैं, उन्होंने कई दशकों तक काम किया। लेकिन वे कभी बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं करवा पाए। ये मोदी है, आज जम्मू-कश्मीर में भी संविधान आन-बान और शान से लागू हो गया। ये कहते थे कि 370 हटी तो कश्मीर में आग लग जाएगी। आज आर्टिकल-370 का एंड हो चुका है। भारत को बांटने वालों को जलन हो रही है। ये लोग राम मंदिर के लिए भी यही कहते थे। राम मंदिर बना तो देश में आग लग जाएगी। आज राम मंदिर दुनिया में भारत का गौरव है।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने गया के गांधी मैदान की रैली की तरह पूर्णिया की रैली में भी युवाओं के लिए रोजगार पर कोई बात नहीं की। अमर उजाला के सत्ता के संग्राम कार्यक्रम में युवाओं ने इस पर असंतोष भी जाहिर किया है।