Bihar Durga Puja: पूजा पंडालों की बढ़ी रौनक, दो साल बाद मेलों में उमड़ी भीड़; CM नीतीश भी पूजा में हुए शामिल
Bihar Durga Puja: Crowds gathered in puja pandals and fairs after 2 Years; CM Nitish also attended Puja
विज्ञापन
1 of 8
पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पंडाल में पूजा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के दरभंगा, पटना और अन्य जिलों के शहरों में दुर्गा पूजा की धूम मची है। सोमवार को महानवमी के मौके पर भारी संख्या में महिलाएं माता के दरबारों में खोइन्छा भरती हुई दिखाई पड़ीं। विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए अचानक उमड़ पड़े।
विज्ञापन
2 of 8
पटना के ब्रह्मस्थान पंचायत दरियापुर के पूजा पंडाल में भक्ति में डूबे लोग
- फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगी रौशनी नहाए पूजा पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं, इन शहरों में लगे मेलों में भी लोगों की काफी भीड़ दिखाई पड़ी। इस दौरान बच्चे, बूढ़े और नौजवान बहुत उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
3 of 8
दरभंगा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
दरभंगा शहर के भगत सिंह चौक पर लंदन हाउस का स्वरूप देकर विशाल पंडाल की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर खींच रही है। वहीं, दरभंगा के धरमपुर में विश्व शांति स्तूप का आकार देकर पंडाल बनाया गया है, जबकि दिल्ली में बनाए गए भारत मंडपम का प्रतिरूप लोगों लक्ष्मीसागर आने पर मजबूर कर रहा है।
4 of 8
पटना के बंगाली अखाड़ा पूजा पंडाल में जुटे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
पंडित अलित कुमार मिश्रा ने कहा कि आज महानवमी का पूजन करते हुए हवनकुंड में अग्नि को प्रज्वलित कर दिया है। दशमी पूजन के बाद हवन किया जाएगा। बता दें हसनचक, कटहलबाड़ी, लक्ष्मी सागर, भगत सिंह चौक और दोनार आदि स्थित पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही थी।
विज्ञापन
5 of 8
कदम कुआं शिवालय मंदिर पटना का मनोरम दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
वहां के भव्य पंडालों में श्रद्धालु माता के दिव्य दर्शन करने शाम से ही पहुंच रहे थे। पूरा शहर मां शेरावाली की भक्ति में सराबोर हो गया। लोगों ने माता रानी के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूरी होने की मन्नत मांगी।
विज्ञापन
6 of 8
पटना में कदम कुआं दोमण भगत लेन पर लगे मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी
- फोटो : अमर उजाला
पंडालों के अलावा सड़क के दोनों किनारे बिजली की आकर्षक सजावट ने लोगों का मन मोह लिया। सजे-धजे पंडालों में मां दुर्गे की प्रतिमा के दर्शन को शहर के आस पास के इलाकों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 8
पटना में डाक बंगला के पास लगे मेले में दिखी रौनक
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कटहलबाड़ी, हसन चक और लक्ष्मी सागर में भीड़ के उमड़ने से सड़क और पंडालों में सुई रखने की जगह नहीं थी।