L20 Summit of G20 in Patna : 23 जून तक पटना में चलने वाले शिखर सम्मेलन के लिए पहली बार विदेशी मेहमान भारी तादाद में पहुंच चुके हैं। L20 के अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या ने बुधवार को प्रेस वार्ता की।
विज्ञापन
1 of 6
पटना में पहली बार भारी संख्या में विदेशी मेहमान पहुंचे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार की धरती पर बुधवार से G20 के तहत शुरू हो रहे L20 के शिखर सम्मेलन में 'सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा' तथा 'महिला और रोजगार' विषय पर व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी। 23 जून तक चलने वाले शिखर सम्मेलन के लिए पटना में पहली बार विदेशी मेहमान भारी तादाद में पहुंच चुके हैं। L20 के अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। ज्ञान भवन में बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए पंड्या ने कहा कि 19 से 21 मार्च 2023 को अमृतसर में संपन्न L20 के उद्घाटन बैठक में व्यापक चर्चा के दौरान इन्हीं दो विषयों पर सहमति बनी थी- 'सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा' तथा 'महिला और रोजगार'।
विज्ञापन
2 of 6
L 20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रेस वार्ता।
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक सुरक्षा, महिला और रोजगार विषय पर चर्चा
भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या ने कहा कि बिहार की धरती पर आयोजित होने वाले L20 के शिखर सम्मेलन में 'सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा तथा महिला और रोजगार विषय पर व्यापक रूप से चर्चा की जायेगी। 19 से 21 मार्च 2023 को अमृतसर में सम्पन्न L20 के उद्घाटन बैठक में व्यापक चर्चा के बाद दो विषयों पर सहमति पत्र जारी किया गया था। इसमें ये विषय प्रमुख थे...
सामाजिक सुरक्षा
इंटरनेशनल पोटबिलिटी ऑफ सोशल सिक्यूरिटी फंड
महिला और रोजगार
विज्ञापन
3 of 6
यक्षिणी की प्रतिमा ने डेलिगेट्स का मन मोह लिया।
- फोटो : अमर उजाला
एजुकेशन हब भी कहा जाता है बिहार को
हिरण्मय पंड्या ने कहा कि सबसे खुशी की बात यह है पटना में L20 का सम्मेलन हो रही है। G20 के अंदर बिजनेस 20 और लेबर 20 (L20) का काफी महत्व है। पहले यह G7 के नाम से जाना जाता था। देश बढ़े तो इसका नाम G20 हो गया। गुरुवार को इस बैठक की शुरुआत होगी। बिहार को पहले से एक एजुकेशन हब कहा जाता है। नालंदा विश्वविद्यालय और ऐतिहासिक धरोहर से डेलीगेट्स को अवगत कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी.सुरेंद्रन और समन्वयक सह संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार उपस्थित थे।
4 of 6
L-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिये इंडोनेसिया के डेलिगेट्स पटना पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
28 देशों के 173 प्रतिनिधि होंगे शामिल
इस सम्मेलन में भारत सहित 28 देशों के 173 प्रतिनिधि भाग लेने वाले हैं। जी-20 में शामिल देशों के अतिरिक्त भारत ने इस वर्ष अपनी अध्यक्षता में जी-20 के लिए आठ देशों यथा-बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
5 of 6
बिहार संग्रहालय घूमने पहुंचे डेलिगेट्स।
- फोटो : अमर उजाला
G20 में पूरे विश्व की 80% आबादी आती है
भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या ने कहा कि विश्व भर में केवल 32 फीसदी महिलाएं ही कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी इस शिखर सम्मेलन में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि G20 में पूरे विश्व की 80 फीसदी आबादी आती है।
देशी-विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत करने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र राम।
- फोटो : अमर उजाला
श्रम मंत्री बोले- L20 का शिखर सम्मेलन होना गौरव की बात
बालू से तेल निकालने की क्षमता रखने वाले बिहार की पावन धरती पर L20 का शिखर सम्मेलन होना गौरव की बात है। यह धरती दशरथ मांझी जैसे श्रम साधकों की है। उपर्युक्त बातें बिहार सरकार के श्रम मंत्री सुरेन्द्र राम ने कही। बुधवार को एल-20 के देशी-विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत में आयोजित 'वेलकम डिनर' एवं सांस्कृतिक संध्या को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि यदि हम संकल्प लें, तो बेरोजगारी जैसी वैश्विक समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। हमने एकजुटता दिखायी, तो कोरोना जैसी बीमारी से मुक्ति मिली है।