301 फुट की कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, सावन महीने के तीसरे सोमवार पर मुजफ्फरपुर में लाखों-लाख श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। इन्हीं तैयारियों के बीच कांवड़िया पथ में एक अनोखी कांवड़ दिखी, जिसको देखने के लिए आम लोग भी उत्साहित नजर आए। यह कांवड़ 301 फुट लंबी है, जिसको 60 से 70 श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर बाबा गरीबनाथ के दर पर पहुंच रहे हैं। अनोखी कांवड़ को ले जा रहे भक्तों ने बताया कि हम सब महादेव के सच्चे भक्त हैं। पूरा परिवार और समाज एक साथ जलाभिषेक करते हैं, जिसे दो दिनों की कठिन डगर पर हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए पहुंच रहे हैं। यह हमारी 5वां वर्ष है और इस बार भी इस कांवड़ को लेकर चले हैं और यहां पर सभी लोग एक बार में जालबोझी करते हैं और फिर एक बार जलाभिषेक करेंगे।