लाखों कांवड़िये करेंगे बाबा का जलाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने मुजफ्फरपुर जिले में प्रवेश के साथ बाबा गरीबनाथ मंदिर तक पेय जल, स्नानघर, बिजली, सड़कों की साफ-सफाई और पानी का छिड़काव करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में कर्मी को इस ड्यूटी में भी लगाया गया है जो आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग कैंप में ठहराव स्थल पर सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने को कहा गया है। सावन महीने के दूसरे सोमवार को भीड़ सर्वाधिक रहती है और संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान एक लाख से अधिक की संख्या में श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।