राजकीय बुनियादी विद्यालय के विद्यार्थी पेड़ के नीचे पढ़ने को हुए मजबूर
- फोटो : अमर उजाला
भवन जर्जर, पेड़ के नीचे पढ़ रहे बच्चे
राजकीय बुनियादी विद्यालय बसुआ की स्थिति दयनीय है। जहां स्कूल की अपनी 3.5 एकड़ जमीन है, वहां के बच्चे पेड़ की छांव में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। इस स्कूल की इमारत इतनी पुरानी और जर्जर हो चुकी है कि एकमात्र बचा हुआ कमरा भी इस्तेमाल के लायक नहीं है। ग्रामीणों और शिक्षकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें कक्षाओं में नहीं बैठाया जाता, और पेड़ के नीचे ही पढ़ाई कराई जाती है।