ऑयल टैंकर के अलग-अलग चैंबर में छिपाई गई थी अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई मुशहरी थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास की। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश निर्मित शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। अवैध शराब की इस खेप को बंगाल नंबर के एक ऑयल टैंकर में छिपाकर लाया गया था। लोकल शराब के धंधेबाज ने इसे मंगवाया था और अनलोड करने की तैयारी में थे। इसी दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दे दिया।