फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ममता ने बहला-फुसला कर निजी अस्पताल में करवाया गर्भवती महिला का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

Fri, 03 May 2024 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar: ममता ने बहला-फुसला कर निजी अस्पताल में करवाया गर्भवती महिला का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत
Bettiah: Mamta coaxed and got operation of a pregnant woman done in private hospital, both mother-child died
 
विज्ञापन
1 of 2
जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बिहार के बेतिया में ममता ने बहला-फुसला कर निजी नर्सिंग होम में एक महिला का ऑपरेशन करवा दिया। जहां पहले बच्चा फिर जच्चा दोनों की मौत हो गई। यह घटना जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के चनपटिया बड़ा बस स्टैंड चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम की है। जहां गुरुवार की देर शाम ऑपरेशन के दौरान बच्चा और जच्चा दोनों की मौत हो गई। इसके बाद मृतक जच्चा-बच्चा के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं, आक्रोशित परिजनों को देख डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को किसी तरह शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक जच्चा-बच्चा की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी राकेश राम की पत्नी अनिता देवी (25) और उसके नवजात बच्चे के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि अनिता देवी गर्भवती थी, अंतिम महीना चल रहा था। गुरुवार को अत्यधिक दर्द होने के कारण उसे सीएचसी चनपटिया लेकर गए। जहां जांच के बाद बताया गया कि बच्चा उल्टा है। उसके बाद सीएचसी की ममता की सलाह पर बड़ा बस स्टैंड चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। नर्सिंग होम के डॉक्टर ने कहा कि ऑपरेशन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
जच्चा-बच्चा की मौत के घर में सन्नाटा पसर गया है - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि उसके बाद हमने फीस और दवा का इंतजाम कर ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन के बाद बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ। हम लोग मृत बच्चे को दफनाने के लिए लेकर गए। इस दौरान मां की भी मौत हो गई। जब तक सभी लोग वापस लौटे, तब तक डॉक्टर और कर्मचारी गायब हो चुके थे।
 
इधर, थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा जाएगा। मामले में परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि नर्सिंग होम की जांच की जाएगी। अवैध पाए जाने पर नर्सिंग होम को सील किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में सैकड़ों अवैध निजी नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। फिर भी इस पर स्वास्थ्य विभाग मौन है। कई मरीजों की जानें जा चुकी हैं। फिर भी यह अवैध नर्सिंग होम जिले में कई जगह पर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें