फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur Lok Sabha: अनोखे अंदाज में पर्चा भरने पहुंचे भासापा प्रत्याशी, सब्जी की माला बनी आकर्षण

Thu, 02 May 2024 08:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Lok Sabha: अनोखे अंदाज में पर्चा भरने पहुंचे भासापा प्रत्याशी, सब्जी की माला बनी आकर्षण
Muzaffarpur: BSP candidate Sudhir Ojha arrived to fill nomination in a unique style wearing vegetable garland
 
विज्ञापन
1 of 3
भारतीय सार्थक पार्टी प्रत्याशी सुधीर ओझा - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से गुरुवार को भारतीय सार्थक पार्टी के प्रत्याशी सुधीर ओझा ने अनोखे तरीके से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले प्रत्याशी ने बाबा नगरी जाकर पूजा-पाठ किया, फिर रोड शो किया। उसके बाद गले में जीत की माला की जगह सब्जियों की माला पहनकर समाहरणालय परिसर पहुंच गए। जहां उन्होंने महंगाई का विरोध करते हुए बाहरी बनाम स्थानीय के मुद्दे को लेकर नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उस दौरान वह अपने सिर पर सिंबल नाव भी रखे हुए नजर आए।
विज्ञापन

2 of 3
भारतीय सार्थक पार्टी प्रत्याशी सुधीर ओझा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मीडिया से बातचीत करने के दौरान प्रत्याशी सुधीर ओझा ने कहा कि भारतीय सार्थक पार्टी की ओर से मुजफ्फरपुर लोकसभा से सब्जियों की माला पहनकर नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भारतीय सार्थक पार्टी प्रत्याशी सुधीर ओझा - फोटो : अमर उजाला
सुधीर ओझा ने बताया कि देश में महंगाई की मार है और लोगों की थालियां खाली हो रही हैं। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर में बाहरी (लोग) हावी हैं। यहां किसी उम्मीदवार ने जीतने के बाद भी विकास नहीं किया। इस क्षेत्र की एक लंबे अरसे से स्थानीय मांग रही है और अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने इस दिशा में पहल नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें