फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह ने भरा पर्चा, सम्राट बोले- बिहार की सभी 40 सीट जीतनी हैं, लालू पर यह कहा

Sat, 20 Apr 2024 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Lok Sabha 2024: NDA candidate Rajeev Ranjan filed nomination, Samrat says All 40 seats of Bihar have to be won
Lok Sabha: एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह ने भरा पर्चा, सम्राट बोले- बिहार की सभी 40 सीट जीतनी हैं, लालू पर यह कहा
 
विज्ञापन
1 of 4
ललन सिंह ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत शनिवार को निर्वाचन पदाधिकारी मुंगेर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले पूरबसराय स्थित दिलीप बाबू धर्मशाला से नामांकन सह आशीर्वाद जुलूस निकल गया। इसमें बड़ी संख्या में लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 4
ललन सिंह ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
ललन सिंह के नामांकन जुलूस में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह, मंत्री विजय चौधरी, सुनील कुमार, मोकामा विधायक नीलम देवी, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, मुंगेर विधायक प्रणव कुमार, बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और विधान पार्षद नीरज सिंह सहित कई अन्य विधायक तथा नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 4
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सभी चालीस सीटें जीतनी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘अब की बार 400’ पर होगा। लालू प्रसाद अगर आज सड़क पर घूम रहे हैं तो इसके दोषी सिर्फ राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी से यह पूछना चाहिए कि लालू यादव का ऑर्डिनेंस क्यों फाड़ा था।
विज्ञापन

4 of 4
ललन सिंह ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को प्रधानमंत्री जी की गारंटी पर विश्वास है। जिसने अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ाया, जिसने गुंडाराज स्थापित करने का संकल्प लिया, उससे मुक्ति का यही सही समय है। हम लोग बिहार में सभी 40 सीट जीतने जा रहे हैं। इस बार लालू परिवार की बिहार से जमींदारी खत्म हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें