फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: लंदन स्पा में हो रही थी जिस्मफरोशी, जानें पुलिस ने कैसे किया भंडाफोड़

Thu, 03 Dec 2020 05:02 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
1 of 5
लंदन स्पा भोपाल - फोटो : social media
भोपाल में पुलिस ने फिर स्पा और सैलून की आड़ में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने कोलार क्षेत्र में लंदन स्पा सेंटर से तीन महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लंदन स्पा सेंटर में स्पा और सैलून की आड़ में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

2 of 5
पकड़ी गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस गोरखधंधे का पर्दाफाश करने के लिए प्लान बनाया था। जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को नियुक्त किया था, जो पूरी तहकीकात करने के बाद कार्रवाई करने की तरफ इशारा करता। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
 
विज्ञापन

ऑर्डर पर आतीं है युवतियां

3 of 5
सेक्स रैकेट - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिलाएं नागपुर, नेपाल और भोपाल की रहने वाली हैं। जो यहां सेक्स रैकेट के जाल में फंसी हुई थी। ये महिलाएं भोपाल स्पा सेंटर से ऑर्डर पर आती थीं। एक महिला नेपाल, एक नागपुर और तीसरी भोपाल की है। घटनास्थल पर पकड़े गए आरोपी पुरुष भोपाल के बैरागढ़ के निवासी हैं।
 

पुलिस को मिली थी को सूचना

4 of 5
पकड़ी गई युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच के एसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि हमें कई दिनों से सूचना मिल रही थी, भोपाल शहर के कई हिस्सों में इस तरह के अवैध धंधे चल रहे हैं। जिन पर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान कोलार इलाके में स्थित लंदन स्पा पर यह कार्रवाई की गई है और ऐसी कार्यवाहियां  आगे भी चलती रहेगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शहर में जाल की तरह फैला है सेक्स रैकेट

5 of 5
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भोपाल पुलिस कई ब्यूटी पार्लर, स्पा और सैलून में चल रहे काले कारनामों का खुलासा कर चुकी है। इससे पहले पिछले साल ऐसे ही एक स्पा सेंटर पर छापा मारा था। पूरे शहर में सेक्स रैकेट का धंधा जाल की तरह फैला हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें