Volvo Car India (वॉल्वो कार इंडिया) ने ऑल-न्यू पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ अपनी फ्लैगशिप लग्जरी एसयूवी नई Volvo XC90 लॉन्च की है। अक्तूबर महीने में पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड वॉल्वो S90 और वॉल्वो XC60 लॉन्च किए जाने के तुरंत बाद इस लॉन्च के साथ कंपनी ने डीजल से पेट्रोल कारों में परिवर्तन और वैश्विक रूप से ब्रांड के कार्बन फूटप्रिंट को कम करने की दिशा में अपने संकल्प को भी पूरा किया है।
नई पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड वॉल्वो XC90 की एक्स-शोरुम कीमत 89,90,000 रुपये रखी गई है। XC90 एक 7-सीटर एसयूवी है। वॉल्वो के एडवांस्ड मॉड्यूलर और सबसे आधुनिक प्लेटफॉर्म, स्केलेबल प्रॉडक्ट आर्किटेक्चर (एसपीए) पर लॉन्च की जाने वाली यह सबसे पहली कार थी और 90 और 60 सीरीज की सभी वॉल्वो कारों में यह प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया है।
इंजन और पावर
Volvo XC90 हाइब्रिड में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन भी दिया गया है। दोनों के कंबीनेशन से कुल 296 bhp का पावर और 420 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। यह इंजन ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
विज्ञापन
2 of 8
Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
मजबूत कार
ऑटोमेटिव सेफ्टी के क्षेत्र में वॉल्वो की लीडरशिप को XC90 में शामिल किया गया है। एसपीए प्लेटफॉर्म के कारण आज तक की सबसे मजबूत वॉल्वो कारों का निर्माण संभव हो पाया है क्योंकि इसमें बोरोन स्टील और इसके साथ ही विभिन्न सुरक्षा प्रणालियों का विस्तृत इस्तेमाल किया जाता है जिसे कार के भीतर और बाहर लोगों की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
शानदार फीचर्स
नई Volvo XC90 में मौजूद एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की मदद से ड्राइवर के लिए व्यक्तिगत सुविधा और मोबिलिटी सेटिंग हासिल करना संभव हो पाता है। हेड अप डिस्प्ले से आपकी रफ्तार पर नजर रखना, बारी-बारी से नेविगेशन फॉलो करना, फोन कॉल्स ले पाना और अन्य बहुत कुछ कर पाना आपके लिए संभव हो पाता है। सड़क पर आपका ध्यान बने रहने के साथ आप यह सब कर पाते हैं। XC90 में इन्ट्यूटिव टच स्क्रीन इंटरफेस उपलब्ध कराया गया है जो कार फंक्शन, नेविगेशन, कनेक्टेड सर्विस और इन-कार एंटरटेनमेंट एप्लिकेशन को जोड़ने का काम करता है। इसमें बोवर्स एंड विल्किन्स द्वारा प्रीमियम साउंड (1400w, 19 स्पीकर्स) मिलते हैं।
4 of 8
Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
सेफ्टी फीचर्स
XC90 माइल्ड हाइब्रिड में एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, पायलट असिस्ट, लेन कीपिंग ऐड, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट के साथ ब्लाइंड स्पॉट इन्फॉर्मेशन सिस्टम, कॉलिशन मिटिगेशन सपोर्ट (फ्रंट), कॉलिशन वॉर्निंग एवं मिटिगेशन सपोर्ट (रियर), 360 डिग्री कैमरा, पार्क असिस्ट पायलट, हीटेड फ्रंट सीट, मसाज फंक्शन (फ्रंट सीट) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
इंटीरियर और कलर ऑप्शन
केबिन के भीतर, एक परिष्कृत स्कैन्डिवेनियन डिजाइन में वूड, क्रिस्टल और मेटल जैसे उच्च दर्जे की सामग्री के साथ XC90, एक लग्जरी मोबिलिटी माहौल उपलब्ध कराती है। नई XC90 पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड ग्राहकों के लिए 4 एक्सटीरियर रंगों के विकल्पों में उपलब्ध होगी: क्रिस्टल वाइट पर्ल, ऑनिक्स ब्लैक, डैनिम ब्लू और पाइन ग्रे।
विज्ञापन
6 of 8
Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
एडवांस्ड एयर क्लीनर टेक्नोलॉजी
कंपनी ने कहा कि नई XC90 में लेटेस्ट एडवांस्ड एयर क्लीनर टेक्नोलॉजी दी गई है जिसमें केबिन के अंदर पीएम 2.5 के स्तर को मापने के लिए एक सेंसर है। जो वायु प्रदूषण और महीन कणों से जुड़े प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभावों को सीमित करने के लिए कार के अंदर हवा की गुणवत्ता को अनुकूलित करता है। कार के अंदर मौजूद स्वच्छ हवा भी सुरक्षित ड्राइविंग को बढावा देने में सहायता करती है, क्योंकि स्वास्थ्यप्रद और ताजी हवा ड्राइवर की एकाग्रता को बढ़ाने में सहायक होती है।
विज्ञापन
7 of 8
Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
सर्विस पैकेज
S90 और XC60 माइल्ड हाइब्रिड्स पर दिए गए विकल्प की तरह ही, कंपनी 75000 रुपये की विशेष कीमत पर 3 साल का एक वॉल्वो सर्विस पैकेज भी पेश कर रही है। इसे नई लॉन्च की गई माइल्ड-हाइब्रिड कारों के साथ खरीदा जा सकता है। यह सिर्फ वर्तमान त्योहारों के सीजन के दौरान दी जाने वाली शुरुआती योजना है जिसमें तीन वर्षों की अवधि की नियमित मेंटेनेंस और वियर एंड टीयर (टूट फूट) लागत भी शामिल है।
वॉल्वो कार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मल्होत्रा ने कहा, "नई XC90 के लॉन्च के साथ इस तिमाही में हमने तीन नए पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड मॉडल लॉन्च किए हैं। ग्राहकों द्वारा हमारे ब्रांड में जताए गए भरोसे ने टेक्लोनॉजी से लैस नए मॉडल पेश करने का हमें पूरा विश्वास दिया है। यह लॉन्च डीजल से पेट्रोल में परिवर्तन करने के हमारे संकल्प को पूरा करता है और भारतीय बाजार को बढ़ाने की हमारी रणनीति को दर्शाता है।"