फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे सुरक्षित कारें: क्रेश टेस्ट में इन पांच कारों की मिली है 5-स्टार रेटिंग, हादसे में नहीं होगा बाल भी बांका!

Fri, 15 Oct 2021 01:04 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Global NCAP
Tata की माइक्रो एसयूवी Tata Punch को इस महीने की शुरुआत में पेश किया गया था, वहीं इसकी लीक रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ था कि टाटा पंच को Global NCAP (Global New Car Assesment Programme) क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि पंच को अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग मिली है। पंच भी अब देश की टॉप सुरक्षित कारों के क्लब में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं देश की सिर्फ और सिर्फ 5-स्टार रेटिंग वाली कारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
tata nexon ncap

Tata Nexon

सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon इस सूची में सबसे पहली कार है जिसे 2018 के आखिर में GNCAP क्रेश टेस्ट में टॉप स्टार रेटिंग मिली थी। Tata Nexon को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 17 में 16 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट के लिए 49 में से 25 अंक मिले थे। वैश्विक एजेंसी ने रेटिंग दी थी कि कार की बॉडी स्थिर है। कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, रोलओवर मिटीगेशन और इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Tata Altroz GNCAP Crash Test safety rating - फोटो : GNCAP

Tata Altroz

टाटा मोटर्स की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz इस सूची में सबसे सुरक्षित हैचबैक कारों में शामिल है। Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। Tata Altroz को अडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन में 17 में से 16.13 पॉइंट मिले हैं। Tata Altroz को चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन में इस कार को 49 में से 29 पॉइंट मिले हैं। ग्लोबल एजेंसी एनसीएपी ने फैसला सुनाया था कि अल्ट्रोज में एक स्थिर संरचना और फुटवेल एरिया मिलती है। इसमें सिर और गर्दन की सुरक्षा भी अच्छी है और आगे की सीटों पर दोनों वयस्कों के लिए छाती की सुरक्षा पर्याप्त थी।

4 of 6
Mahindra XUV300 Global NCAP Crash test - फोटो : Global NCAP

Mahindra XUV300

महिंद्रा की फ्लैगशिप सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 भी सबसे सुरक्षित कारों की लिस्ट में है। XUV300 ने सेफ्टी परफॉर्मेंस में उच्चतम स्तर को हासिल करने के लिए ग्लोबल एनसीएपी का पहला 'सेफर चॉइस' पुरस्कार हासिल किया। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4 स्टार रेटिंग मिली थी। क्रैश टेस्ट में XUV300 का परफॉर्मेंस वैश्विक एजेंसी द्वारा अब तक टेस्ट की गई किसी भी भारतीय कार की कंबाइंड ऑक्यूपेंट सेफ्टी रेटिंग सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

5 of 6
Tata Punch GNCAP crash test - फोटो : GNCAP

Tata Punch

Tata Punch की आधिकारिक लॉन्चिंग 20 अक्तूबर को है, उसी दिन इसकी कीमतों का खुलासा होगा। हालांकि कंपनी इसकी बुकिंग 21 हजार रुपये में पहले ही शुरू कर चुकी है। ग्लोबल एनसीएपी में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) रेटिंग दी गई है। माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में पंच अकेली कार है जिसे 5-स्टार रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda City ANCAP crash test rating - फोटो : ANCAP

Honda City 5th Generation

यह सुनकर आपको आश्चर्य होगा कि होंडा सिटी भी सबसे सुरक्षित सेडान कार है। सेडान सेगमेंट में यह अकेली कार है जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। 2020 Honda City (होंडा सिटी) सेडान कार को ASEAN NCAP (आसियान एनसीएपी) क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली थी। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए NCAP (न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम) (एनसीएपी) ने इसे ये रेटिंग हासिल हुई ती। न्यू जेनरेशन होंडा सिटी सेडान को इस क्रैश टेस्ट में कुल मिलाकर 86.54 अंक मिले। होंडा सिटी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन श्रेणी में 44.83 अंक, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 22.82 पॉइंट्स और सेफ्टी असिस्ट टेक्नोलॉजी के लिए 18.89 पॉइंट्स मिले हैं। सिटी के टॉप वैरिएंट में 6-एयरबैग्स मिलते हैं, साथ ही इसमें सेफ्टी के सभी जरूरी फीचर्स मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें